Connect with us

शहीद प्रमोद नेगी और शहीद रुचिन सिंह रावत का पार्थिव शरीर पहुंचा दून, शोक की लहर…

उत्तराखंड

शहीद प्रमोद नेगी और शहीद रुचिन सिंह रावत का पार्थिव शरीर पहुंचा दून, शोक की लहर…

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में उस वक्त शोक की लहर दौड़ पड़ी जब देश रक्षा करते हुए शहीद हुए दो जवानों के पार्थिव शरीर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान हर आंख नम हो गई। बताया जा रहा है कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून में जम्मू कश्मीर के राजौरी में ऑपरेशन त्रिनेत्र में शहीद हुए चमोली निवासी लांस नायक रुचिन सिंह रावत एवं सिरमौर, हिमाचल प्रदेश निवासी शहीद प्रमोद नेगी का शव पहुंचा। जिन्हें सीएम धामी ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें 👉  वित्तीय प्रबंधन में उत्तराखण्ड को हिमालयी राज्यों में दूसरा स्थान…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राजौरी सेक्टर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए चमोली जिले के गैरसैण ब्लाक के कुनिगाड गांव निवासी लांस नायक सचिन सिंह रावत उधमपुर यूनिट में 9 पैरा में कमांडो में तैनात थे। वह कल शहीद हो गए थे। वह अपने पीछे बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी व चार वर्षीय बच्चे को छोड़ गए हैं। आज दोपहर को उनका पार्थिव शरीर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचा। जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें 👉  स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह संपन्न

वहीं इसके साथ ही राजोरी में शहीद हुए हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई गांव के प्रमोद नेगी का भी शव भेजा गया। बताया जा रहा है कि प्रमोद नेगी 2017 में 9 पैरा रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। वह दो साल से भारत की सुरक्षा करने वाले स्पेशल फोर्स में तैनात थे। वह जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में एक सर्च ऑपरेशन टीम का हिस्सा थे। उन्हें स्पेशल फोर्स में रेड कार्पेट से भी सम्मानित किया गया था। शहीद की शहादत से हर आंख नम है। वहीं समूचे जिला सिरमौर में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  यमुनोत्री क्षेत्र के 5 मोटर मार्ग राज्य योजना में स्वीकृत…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top