Connect with us

दौरा: महाराज ने किया निरीक्षण, व्यवस्था चौकस करने के निर्देश… 

उत्तराखंड

दौरा: महाराज ने किया निरीक्षण, व्यवस्था चौकस करने के निर्देश… 

ऋषिकेश। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति, धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज  चारधाम यात्रा को लेकर बेहद सजग हैं। समय-समय पर यात्रा व्यवस्थाओं  का मुआयना  कर अधिकारियों को चाक-चौबंद व्यवस्था  करने को अलर्ट कर रहे हैं।  इसी के तहत शुक्रवार को उन्होंने धर्म नगरी ऋषिकेश स्थित आईएसबीटी में चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र, भारत भूमि, ऋषिलोक पर्यटक आवास गृह और यात्रा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां स्थित कमियों को इंगित करते हुए तत्काल रिपोर्ट समिट करने को कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  The Christmas Tree Farm | Download PDF

उन्होंने वहां स्थित शौचालयों का निरीक्षण करने के साथ-साथ अन्य कमियों को इंगित कर सम्बन्धित को रिपोर्ट सबमिट करने को कहा है ताकि उसके बाद कार्यवाही की जाए। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश स्थित भारत भूमि पर्यटक आवास गृह के उच्चीकरण लिए उनके द्वारा 198.23 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। इससे यात्रियों को और अधिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Krabat a Fekete Malomban - PDF könyvek bármikor ingyen

उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर आईएसबीटी के पीछे  चंद्रभागा पुल के उपर वाले हिस्से एवं  नटराज चौक तक सड़क दुरूस्त करने के  निर्देश भी दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Der Fremde - Zusammenfassung

पर्यटन मंत्री ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड की इज्जत और प्रतिष्ठा का प्रश्न है इसलिए “अतिथि देवो भवः” की भावना से हम सब लोग मिलकर कार्य करें।

परीक्षण के दौरान उनके साथ जीएमवीन के पूर्व निदेशक पंकज भट्ट, अधिशासी अभियंता नगर निगम  सहित अन्य विभागीय अधिकारी  मौजूद थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top