Connect with us

डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के एडमिट कार्ड जारी, ये दस्तावेज ले जाना होंगे जरूरी…

उत्तराखंड

डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के एडमिट कार्ड जारी, ये दस्तावेज ले जाना होंगे जरूरी…

UKSPC Admit Card: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से बड़ा अपडेट है। आयोग ने 20 नवंबर, 2023 को डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। बताया जा रहा है कि आयोग द्वारा अभिक्षमता परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) के सापेक्ष प्रयोगात्मक परीक्षा एवं अभिलेख सत्यापन हेतु अभ्यर्थियों की अनुपूरक सूची-2 प्रकाशित की गयी है। उक्त अभ्यर्थियों की टंकण परीक्षा का आयोजन उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के परीक्षा भवन में स्थित ज्ञानोदय कम्प्यूटर लैब में दिनाक 29 नवम्बर, 2023 को प्रातः 11:00 बजे से किया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय बजट 2026–27 विकसित भारत @2047 और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का रोडमैप : मुख्यमंत्री धामी

टंकण परीक्षा के पश्चात दिनांक 29 नवम्बर, 2023 को ही अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन भी निर्धारित किया गया है। अभिलेख सत्यापन में अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन-पत्र में किये गये दावों के अनुसार अनिवार्य शैक्षिक अर्हता, आरक्षण, अधिमानी अर्हता आदि से सबंधित अभिलेखों की स्वहस्ताक्षरित प्रतियों का उनके मूल अभिलेखों से मिलान, उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग सन्निरीक्षा मार्गदर्शिका 2022 एव मा० आयोग द्वारा लिये गये निर्णयों के आलोक में परीक्षा भवन स्थित सभागार कक्ष में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता : डीएम

ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाएं।
फिर, यूकेपीएससी आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करें।
इसके बाद डीईओ लिखित परीक्षा एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
अंत में, अपना एडमिट कार्ड पीडीएफ फॉर्मेट में प्रिंट करें।
ये दस्तावेज ले जाना है जरूरी

वहीं उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर उपलब्ध निम्नलिखित प्रपत्रों एवं ऑनलाइन आवेदन पत्र में किये गये दावों के अनुसार अनिवार्य शैक्षिक अर्हता, आरक्षण, अधिमानी अहंता आदि से सबंधित अभिलेखों का चेकलिस्ट से मिलान करते हुए समस्त अभिलेखों की स्वप्रमाणित प्रतिलिपियों के 02 सैट के साथ दिनांक 29 नवम्बर, 2023 को टंकण परीक्षा के पश्चात अभिलेख सत्यापन कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत कोठगी में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

(क) ऑनलाइन आवेदन-पत्र (Online Application Form)

(ख) विस्तृत आवेदन-पत्र (Detailed Application Form) (प्रपत्र सख्या-02)

(ग) प्रमाणीकरण-पत्रक (Attestation Form) (प्रपत्र संख्या-03)

(घ) देशना प्रपत्र (Index Card) (प्रपत्र संख्या-04)

(ड.) चेकलिस्ट (Check List) एवं बैकलिस्ट के अनुसार समस्त दावों के सापेक्ष अभिलेख।

,(व) पासपोर्ट साइज के 02 नवीनतम स्वप्रमाणित फोटोग्राफ।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top