Connect with us

यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सीएस ने दिए अधिकारियों को ये निर्देश…

उत्तराखंड

यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सीएस ने दिए अधिकारियों को ये निर्देश…

Dehradun News:  देहरादून में यातायात के दबाव को कम करने को लेकर शासन-प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। इसी कड़ी में आज मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में यूनिफाइड मेट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (यूएमटीए) की बैठक ली। इन दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई बड़े निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने नो पार्किंग ज़ोन में खड़े वाहनों के अधिक से अधिक चालान करने की भी बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के 168 सरकारी विद्यालयों में डिजिटल क्रांति, 884 स्मार्ट टीवी इंस्टालेशन शुरू…

मुख्य सचिव ने कहा कि देहरादून की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए समग्र दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है। हमें आम लोगों के लिए ऐसी यातायात व्यवस्था करनी होगी कि उन्हें शहर के एक बिंदु से दूसरे बिंदु तक जाने में मात्र 200 से 300 मीटर से अधिक पैदल न चलना पड़े और वाहन बदलने पर 5 से 7 मिनट से अधिक का इंतजार न करना पड़े। उन्होंने प्रवर्तन को सख्ती से लागू करने पर जोर देते हुए कहा कि पार्किंग सुविधा बढ़ाई जाए और नो पार्किंग ज़ोन में खड़े वाहनों के अधिक से अधिक चालान किए जाने से यातायात को नियंत्रित भी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का किया शुभारंभ…

मुख्य सचिव ने कहा कि अंडर पास, फुट ओवर ब्रिज, एलिवेटेड रोड, रोप-वे और पीआरटी जैसी सेवाओं को कहां-कहां शुरू किया जा सकता है, इस पर योजना तैयार की जाए। बाईपास सड़कों के निर्माण से भी काफी हद तक यातायात दबाव कम किया जा सकता है। बैठक में अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव अरविन्द सिंह ह्यांकी, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, प्रबन्ध निदेशक उत्तराखण्ड मैट्रो रेल जितेन्द्र त्यागी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  भारत माता मंदिर में स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी की समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना समारोह का भव्य समापन…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top