Connect with us

उत्तराखंड के इस नेता को कांग्रेस हाईकमान ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी…

उत्तराखंड

उत्तराखंड के इस नेता को कांग्रेस हाईकमान ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी…

उत्तराखंड के एक नेता को कांग्रेस हाईकमान ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस मंगलौर विधानसभा से पूर्व विधायक और वर्तमान में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन को अहम जिम्मेदारी मिली है। कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें राजस्थान में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक की भूमिका में उतारा है। जिसके बाद काजी निजामुद्दीन राजस्थान में आने वाले दिनों में कांग्रेस के लिए वोट मांगते दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  चिन्यालीसौड़ में मुख्यमंत्री ने विवाह समारोह में पहुंचकर दिया आशीर्वाद…

मिली जानकारी के अनुसार ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से जनरल सेक्रेटरी केसी मदु गोपाल की ओर से राजस्थान में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। बताया जा रहा है कि इस सूची में मंगलौर विधानसभा के पूर्व विधायक और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव काजी मोहम्मद निजामुद्दीन को स्टार कैंपेनर बनाया गया है। इस सूची में 40 नाम शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इस समय काजी निजामुद्दीन कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हैं और उनके पिता काजी मोहम्मद मोहिउद्दीन राज्य के पहले पहले प्रोटेम अध्यक्ष थे। हालांकि काजी निजामुद्दीन को 2022 के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें 👉  माघ खिचड़ी भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूमा टनकपुर…

वहीं राजस्थान में होने जा रहे चुनाव को लेकर कांग्रेस हाईकमान की सूची में एआईसीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के, वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के अलावा उत्तराखंड से मंगलौर के पूर्व विधायक और वर्तमान में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन को भी स्टार प्रचारक के तौर पर चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें कि काजी निजामुद्दीन तीन बार विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top