Connect with us

कांग्रेस ने उत्तराखंड की तीन सीटों सहित 43 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान…

उत्तराखंड

कांग्रेस ने उत्तराखंड की तीन सीटों सहित 43 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान…

लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां सक्रिय है। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में उत्तराखंड की तीन सीटों सहित 43 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। आइए जानते है पार्टी ने किस सीट पर किसपर भरोसा जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दर्शन में 170 शिकायतें, डीएम सविन बंसल ने कई मामलों का मौके पर किया समाधान…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने उत्तराखंड की तीन सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है। गढ़वाल से कांग्रेस ने एक बार फिर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पर विश्‍वास जताया है।  इससे पहले भी कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में गणेश गोदियाल पर दांव खेला था। लेकिन, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील में रोमांच के सफर पर निकले सीएम धामी, जेट स्की और बोटिंग का लिया आनंद…

वहीं टिहरी गढ़वाल सीट से जोत सिंह को टिकट दिया है। टिहरी गढ़वाल संसदीय सीट पर कांग्रेस ने मसूरी विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुके जोत सिंह गुनसोला पर विश्वास जताया है। मूल रूप से टिहरी जिले की प्रतापनगर तहसील के ग्राम म्यूंडा धारमंडल निवासी गुनसोला को अपने सरल व्यवहार और स्वच्छ छवि के लिए जाना जाता है। वह मसूरी नगर पालिका परिषद के दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top