Connect with us

सीएम ने की राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक, दिए ये निर्देश…

उत्तराखंड

सीएम ने की राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक, दिए ये निर्देश…

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाने को लेकर कई बड़े निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने यातायात प्रबंधन हेतु लगाए गए कैमरे के इंटीग्रेशन के निर्देश दिए है। और स्कूली पाठ्यक्रम को लेकर भी बड़े निर्देश दिए है। आइए जानते है डिटेल्स…

यह भी पढ़ें 👉  कई विकास परियोजनाओं को सीएम धामी ने दी मंजूरी…

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को अधिक सड़क दुर्घटना क्षेत्रों को चिन्हित करने तथा स्कूलों में सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता की जानकारी स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सड़क किनारे हो रहे अतिक्रमण को रोकने के लिए प्रभावी कार्य तथा पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा यातायात प्रबंधन हेतु लगाए गए कैमरे के इंटीग्रेशन के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

मुख्यमंत्री ने सभी चिन्हित मार्गों पर क्रैश बैरियर का कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ चारधाम यात्रा से पहले पूर्ण करने तथा पर्यटक स्थलों पर वाहनों की पार्किंग एवं वाहन चालकों के लिए डोरमिट्री की व्यवस्था के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी,  आनन्द बर्द्धन, डीजीपी अभिनव कुमार, सचिव अरविन्द सिंह ह्यांकी, एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹44.64 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति…
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top