Connect with us

सीएम धामी का 1 मई को दिल्ली दौरा प्रस्तावित, केंद्रीय मंत्री से करेंगे मुलाकात…

उत्तराखंड

सीएम धामी का 1 मई को दिल्ली दौरा प्रस्तावित, केंद्रीय मंत्री से करेंगे मुलाकात…

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर दिल्ली जा रहे है। बताया जा रहा है कि सीएम एक मई को एक दिवसीय दौरे पर दिल्ली जाएंगे। और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिराज सिंधिया से मुलाकात करेंगे। उनका ये दौरा कई मायनों से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों मंत्रियों के बीच इस मुलाकात में कई बड़े फैसले हो सकते है। साथ ही प्रदेश को सौगात भी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  Comentario de la Biblia Matthew Henry : Download PDF

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिराज सिंधिया और सीएम धामी के बीच इस मुलाकात में उत्तराखंड में पर्यटन और सामरिक महत्व को ध्यान में रखते हुए कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। केंद्र सरकार की उड़ान योजना के जरिए उत्तराखंड में देहरादून से चिन्यालीसौंड, गौचर, टिहरी, श्रीनगर और अल्मोड़ा को हेली सेवा के जोड़ने की योजना है। इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए दोनों नेता फैसला ले सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  Being a Character: Psychoanalysis and Self Experience | Epubs

वहीं बताया जा रहा है कि इस दौरान हवाई सेवाओं के विस्तार को लेकर भी फैसला हो सकता है। देहरादून के जौलीग्रॉट एयरपोर्ट के विस्तार करने का मामला भी अधर में लटका हुआ है तो वहीं, पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का कार्य भी एक बड़ी चिंता है। इन्हीं मामलों पर दोनों नेताओं के बीच चर्चा के बाद कई बड़े फैसले हो सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  बारातियों से भरा वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 2 गंभीर घायलों को किया गया हायर सेंटर रेफर
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top