Connect with us

सीएम धामी एक दिवसीय दौरे पर पहुँचे रुद्रप्रयाग, रोड शो कर बचपन की यादें की साझा…

उत्तराखंड

सीएम धामी एक दिवसीय दौरे पर पहुँचे रुद्रप्रयाग, रोड शो कर बचपन की यादें की साझा…

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी आज एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर रुद्रप्रयाग पहुँचे। इस अवसर मुख्यमंत्री ने प्राचीन देवल से अगस्त्यमुनि के खेल मैदान तक आयोजित विशाल रोड शो कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान यहां हजारों की संख्या में स्थानीय जनता ने मुख्यमंत्री धामी का भव्य स्वागत किया। जिसके बाद वह नारी शक्ति वंदन महोत्सव के अन्तर्गत “ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग” कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पहुंचे।

नारी शक्ति वंदन महोत्सव के अंतर्गत जनपद रुद्रप्रयाग में आयोजित “ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग” के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न महिला समूहों के साथ विभिन्न क्रियाकलाप कर स्थानीय संस्कृति को जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने काली माता स्वयं सहायता समूह एवं देवी धार स्वयं सहायता समूह के साथ महा प्रसाद भी बनाया व महिलाओं से अपने बचपन की यादें साझा की।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्र पर 10 बेटियों की पढ़ाई को मिला नया जीवन…

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने बचपन में घर के कार्यों में खूब हाथ बंटाया है। बचपन में वो त्योहारों के समय अपनी माता जी के साथ स्थानीय पकवान बनाने में खूब सहयोग करते थे। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं से सरकार की महाप्रसाद योजना से जुड़ने के बाद आजीविका में हुए बदलाव की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री ने उद्यमियों एवं स्वास्तिक स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ मिलकर स्टोन पेन्टिंग की व उनकी संस्था की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने पंचांग टेबल कैलेंडर का किया विमोचन…

इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्नती क्लस्टर संगठन, कालीमठ कोटमा की महिलाओं के स्टॉल पर कताई एवं बुनाई भी की। मुख्यमंत्री धामी ने सभी महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग पर भी इन उत्पादों के आउटलेट खोले जाएं एवं पारंपरिक तरीके से बन रहे दोखे, शौल, टोपी आदि का खूब प्रचार-प्रसार किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का किया शुभारंभ…
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top