Connect with us

सीएम धामी ने यहां किया 306 करोड़ रुपए की 26 योजनाओं का लोकार्पण, जानें…

उत्तराखंड

सीएम धामी ने यहां किया 306 करोड़ रुपए की 26 योजनाओं का लोकार्पण, जानें…

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को प्रदेश को 306 करोड़ रुपए की सौगात दी है। उन्होंने उधम सिंह नगर में 26 योजनाओं का लोकार्पण किया। जिसमें नवनिर्मित गदरपुर बाईपास एवं नवनिर्मित खटीमा बाईपास का लोकार्पण भी शामिल रहा। खटीमा एवं गदरपुर दोनों शहरों को जाम से निजात भी मिलेगा। जिससे आम जन को राहत मिलने की उम्मीद है।

मिली जानकारी के अनुसार  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पहेनिया बाईपास, खटीमा, उधम सिंह नगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में उन्होंने 26 योजनाओं का लोकार्पण किया। लोकार्पित किये गये 4-लेन गदरपुर बाईपास की लम्बाई 8.8 किमी और लागत 170 करोङ रूपये है जबकि खटीमा बाईपास 2-लेन विद पेव्ड शोल्डर है। इसकी लम्बाई 8.2 किमी और लागत 95 करोङ रूपये है। इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी वीडियो के माध्यम सभा को संबोधित किया।

यह भी पढ़ें 👉  Some Danger Involved - Free PDF Books

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि बाईपास के लोकार्पण के साथ खटीमा एवं गदरपुर क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। इन दोनों ही बाईपास के बनने से स्थानीय जनता को लाभ मिलेगा।खटीमा बाईपास के दौरान कई बाधाओं का सामना करना पड़ा परंतु सभी क्षेत्रवासियों ने एकता दिखाकर, जिला प्रशासन एवं एन.एच के सहयोग से समस्याओं का समाधान किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में पहली बार हुआ एआईटीए अंडर-12 टेनिस टूर्नामेंट, सेलाकुई स्कूल ने रचा इतिहास

उन्होंने कहा जल्द ही टनकपुर से सितारगंज एवं पीलीभीत से खटीमा हेतु 4 लेन सड़क पर भी कार्य किया जाएगा। यह मार्ग कैलाश मानसरोवर का भी एक अहम पड़ाव है आने वाले दिनों में कैलाश मानसरोवर की यात्रा इन्हीं मार्गो से की जाएगी। भारत एवं नेपाल सरकार संयुक्त रूप से दोनों देशों को जोड़ने हेतु सड़क का निर्माण करवा रही है जिससे दोनों देशों के बीच में रोटी बेटी का रिश्ता और ज्यादा मजबूत होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Escobar: The Inside Story of Pablo Escobar, the World's Most Powerful Criminal. as Told by His Brother Roberto Escobar - Reading PDF
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top