Connect with us

सीएम धामी ने की गन्ना विभाग की समीक्षा बैठक, चीनी मिलो की आय बढ़ाने के लिए दिए निर्देश…

उत्तराखंड

सीएम धामी ने की गन्ना विभाग की समीक्षा बैठक, चीनी मिलो की आय बढ़ाने के लिए दिए निर्देश…

Uttarakhand News: उत्तराखंड राज्य में गन्ना किसानों और चीनी मिलों के लिए शासन द्वारा बड़े कदम उठाने की कवायद शुरू कर दी गई है। राज्य सरकार चीनी मिलों की आय बढ़ाने और साथ ही उनकी उचित मार्केटिंग की व्यवस्था भी करने के लिए आज सीएम धामी ने अधिकारियों को  बड़े निर्देश दिए है। उन्होंने चीनी मिलों के आधुनिकीकरण को लेकर भी कदम उठाने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  वन-क्लिक प्रणाली से 9.47 लाख से अधिक लाभार्थियों को ₹141.66 करोड़ की पेंशन DBT के माध्यम से हस्तांतरित…

मिली जानकारी के अनुसार  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में गन्ना विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक करते हुए सीएम ने कहा कि चीनी मिलों की आय बढ़ाने की दिशा में प्रयास किये जाएं। गन्ना किसानों का भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि चीनी मिलों के आधुनिकीकरण की दिशा में ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है। प्राथमिकता के आधार पर ब्वायलर एवं टरबाइन परिवर्तन के लिए चरणबद्ध तरीके से प्रस्ताव दिये जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  देर सांय दून मेडिकल कॉलेज पहुंचे मुख्यमंत्री, व्यवस्थाओं का लिया जायजा…

सीएम ने कहा कि चीनी मिलों की आर्थिकी में सुधार हेतु मोलासिस आधारित इथेनॉल प्लांट की दिशा में भी ध्यान दिया जाए।  इस अवसर पर गन्ना विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनन्द बर्द्धन, सचिव  विजय कुमार यादव, एस.एन पाण्डेय, अपर सचिव उदयराज,  अरूणेन्द्र चौहान आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में माता की चौकी में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top