Connect with us

सचिवालय संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सीएम ने दिलाई शपथ…

उत्तराखंड

सचिवालय संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सीएम ने दिलाई शपथ…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सचिवालय संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सचिवालय के प्रति प्रदेश की जनता की बड़ी अपेक्षाएं रहती हैं। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना हमारी जिम्मेदारी है। हम सरकार के अंग हैं तथा राज्य का विकास हमारा लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिवालय प्रदेश में सुशासन की नींव है और संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह सुशासन राज्य सरकार का मुख्य ध्येय है। इस ध्येय की प्राप्ति में अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। मुख्यमंत्री ने सचिवालय कर्मचारी कल्याण कोष के गठन हेतु ₹30 लाख की धनराशि प्रदान करने तथा सचिवालय में विजिटर रूम की व्यवस्था बनाये जाने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत में एकीकृत सैनिक कॉम्प्लेक्स के लिए भूमि हस्तांतरण को मंजूरी…

मुख्यमंत्री ने चाइल्ड केयर लीव की पूर्ववत व्यवस्था बनाये रखने आदि की भी बात कही। मुख्यमंत्री ने सचिवालय संघ के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा की, कि वे प्रदेश के सर्वांगीण विकास एवं आमजन तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाकर उन्हें राहत देने के लिए और अधिक संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में मददगार बनेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय बजट 2026–27 विकसित भारत @2047 और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का रोडमैप : मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान नवनिर्वाचित सचिवालय संघ में अधिकांश निर्वाचित सदस्य उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी रहे हैं। जिन लोगों ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया, उन लोगों को इस राज्य के विकास एवं दूर दराज के आम जनमानस की चिंता होगी ऐसा उनका विश्वास है।

यह भी पढ़ें 👉  शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, टनकपुर में ₹300 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास…

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सचिवालय के कार्मिकों की समस्याओं का निराकरण करने के साथ कर्मचारी हितों में जो भी कार्य होंगे, उन्हें समयबद्ध और सुनियोजित तरीके से पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनन्द बर्द्धन ने भी सचिवालय संघ के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top