Connect with us

हल्द्वानी: स्कूल बस सड़क हादसे का शिकार, बच्चे थे सवार…

उत्तराखंड

हल्द्वानी: स्कूल बस सड़क हादसे का शिकार, बच्चे थे सवार…

उत्तराखंड  में हादसो का सिलसिला जारी है। कोई दिन ऐसा नहीं होता जिस दिन हादसे की खबर न मिलती हो। सोमवार को हल्द्वानी में हादसा हो गया। यहां बच्चों से भरी बस स्कूल बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे के दौरान बच्चों में चीख पुकार मच गई। वहीं हरिद्वार में हादसे में एक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक चालक  का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवा दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल रोड तिकोनिया चौराहे से आगे अचानक एक बस  डिवाइडर के ऊपर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि बस निर्मला कॉन्वेंट की थी। जो बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थी। बस की टक्कर इतनी तेज थी कि सड़क किनारे लगी स्ट्रीट लाइट का पोल भी गिर गया। मौके पर जिससे चीख-पुकार मच गई। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। आनन फानन में राहगीरों की मदद से  सभी बच्चों को बस से उतारा गया।  देखते ही देखते जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। ये तो गनिमत रही कि बस में सवार बच्चों को किसी भी तरह से कोई चोट नहीं आई, लेकिन इस तरह की बड़ी लापरवाही बड़े हादसे को दावत दे सकती थी।

यह भी पढ़ें 👉  Hvězdné deníky : [EPUB, PDF, eBooks]

वहीं दूसरी ओर मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में हरिद्वार हाईवे पर दिल्ली की ओर से आ रहे हैं एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम और पुलिस ने क्रेन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। पुलिस ने मृतक चालक  का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। मृतक की पहचान आशुतोष प्रसाद शुक्ला पुत्र श्री महावीर प्रसाद शुक्ला निवासी कुररी जिला रायबरेली (यूपी) के रूप में हुई है। साथ ही मृतक चालक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

यह भी पढ़ें 👉  आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी ने 6 दिसंबर 2025 को मनाया अपना 9वां दीक्षांत समारोह
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top