Connect with us

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कल टिहरी दौरा प्रस्तावित, इन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत…

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कल टिहरी दौरा प्रस्तावित, इन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल दिनांक 26 दिसम्बर, 2023 को जनपद भ्रमण कार्यक्रम पर रहेंगे। इसके लिए जहां प्रशासन अलर्ट मोड पर है तो वहीं सीएम किन कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे, वन टू वन कार्यक्रम तय कर दिए गए है। आइए जानते है सीएम का पूरा प्रस्तावित कार्यक्रम…

निर्धारित कार्यक्रमानुसार मुख्यमंत्री जी समय 11 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा बोराडी स्टेडियम के हेलीपैड पहुंचेंगे, जहां से कार द्वारा प्रस्थान कर 11.25 से 12 बजे तक वीर बाल दिवस के अवसर पर टीला साहिब गुरुद्वारा बोराडी में मत्था टेकने के साथ ही गणेश चौक से रोड शो कर कार्यक्रम स्थल प्रताप इंटर कॉलेज मैदान पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अब तक 445 कैम्पों का आयोजन, 3.54 लाख से अधिक नागरिकों तक पहुँची सरकार

समय 12 बजे से 2.15 बजे तक पीआईसी में बेटी-ब्वारियूं कु कौथिग थीम पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसके बाद 2.15 पर कार द्वारा कार्यक्रम स्थल से नगर पालिका ऑडिटोरियम बोराडी पहुंचेंगे। समय 2.45 बजे नगरपालिका ऑडिटोरियम बोराडी से कार द्वारा बोराडी स्टेडियम के हेलीपैड पहुंचेंगे, जहां से 3.15 पर हेलीकॉप्टर से आनंदा हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे। आनंदा हेलीपैड से समय 4 बजे जीटीसी हेलीपैड देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…

वहीं इससे पहले सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रविवार को समस्त तैयारी/व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बौराड़ी स्टेडियम हेलीपैड से प्रताप इण्टर कॉलेज बौराड़ी नई टिहरी तक साफ-सफाई, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया था और अधिकारियों को कड़ें निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मास्टर प्लान के निर्देश…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top