Connect with us

उत्तराखंड में बदले मौसम के तेवर, अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में बदले मौसम के तेवर, अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम…

उत्तराखंड में भी अब चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर दिखने लगा है। प्रदेश में अचानक मौसम ने करवट बदल ली है। सोमवार को सुबह से धूप-छांव का खेल जारी रहने के बाद दोपहर बाद देहरादून में तेज आंधी चली के साथ बारिश हुई है, जिससे तापमान के गिरावट दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी वर्षा, ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी जारी की है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में आज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं तीव्र बौछार, झोंकेदार हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई हैं। जबकि, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, देहरादून और नैनीताल में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा और 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने की संभावना है। इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने रोजगार व स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा की युवाओं के कौशल विकास और अधिकतम स्वरोजगार अवसरों पर दिया जोर… 

आज जहां हरिद्वार, देहरादून और उधम सिंह नगर जैसे जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं 20 और 21 जून को मौसम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने जा रहा है, 22 तारीख को प्रदेश के पर्वतीय और अंदर के जिलो में यह एक्टिविटी देखने को मिलेगी, जबकि मैदानी जिलों में 22 जून को आइसोलेटेड टाइप की एक्टिविटी की संभावना है, लेकिन 24 और 25 तारीख को प्रदेश के अधिकतर जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 102 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की…

प्रदेश में भारी वर्षा, ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी को देखते हुए चारधाम यात्रा मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। प्रदेश में अगले दो दिन तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि जल्द ही मानसून के उत्तराखंड पहुंचने की भी उम्मीद है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी श्रद्धालुओं से मौसम के पूर्वानुमान को देखकर ही यात्रा पर आने और इस दौरान सुरक्षित स्थानों पर ठहरने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  नगला तराई स्थित निजी आवास पर पारंपरिक उल्लास के साथ मना होली पर्व…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top