Connect with us

अधिक समान ले जाना रेल यात्रियों को पड़ सकता है महंगा, चेतावनी जारी…

उत्तराखंड

अधिक समान ले जाना रेल यात्रियों को पड़ सकता है महंगा, चेतावनी जारी…

दिल्ली: अगर आप सफर कर रहे है तो आपके लिए जरूरी खबर है। क्योंकि अब उत्तराखंड रोडवेज का किराया बढ़ने के बाद अब रेलवे ने भी यात्रा को महंगा कर दिया है। यात्रा के दौरान अधिक समान ले जाना रेल यात्रियों को महंगा पड़ सकता है। रेलवे ने यात्रियों को लगेज में सामान बुक करवाकर सामान ले जाने की सलाह दी गई है दरअसल अगर अब आप रेल यात्रा के दौरान ज्यादा सामान ले जाएंगे तो आपको यात्रा महंगी पड़ेगी। अब रेलवे ने चेतावनी जारी करते हुए यात्रियों को लगेज में सामान बुक करवा कर सामान ले जाने की हिदायत दी है।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण

गौरतलब है कि हवाई सेवा के मुकाबले ट्रेनों से सफर करने वाले यात्री ज्यादा सामान लेकर सफर करते हैं। ऐसा नहीं है कि ट्रेन में सामान को लेकर सीमा तय नहीं है। लेकिन इसके बाद भी कई यात्री सीमा से ज्यादा सामान लेकर ट्रेन यात्रा करते हैं। जिससे बाकी के यात्रियों को भी काफी कष्ट होता है। इसी वजह से रेलवे ने यात्रियों के लिए लगेज बुक करने की सलाह दी है।

रेल मंत्रालय ने ट्वीट कर जानकारी दी है। जिसमें यह बताया है कि अधिक सामान लेकर यात्रा ना करें। अगर सामान अधिक है तो पार्सल कार्यालय जाकर लगेज को बुक कराएं। नियमों की मानें तो यात्री सफर के दौरान 40 से 70 किलो तक सामान ले जा सकते हैं। स्लीपर क्लास में 40 किलो, एसी 2-tier तक 50 किलो और फर्स्ट क्लास एसी में 70 किलो तक सामान ले जाने की छूट है।

यह भी पढ़ें 👉  Las palabras perdidas - eBook [PDF]

रेलवे के नियमों के मुताबिक इससे ज्यादा सामान होने पर यात्रियों को ज्यादा शुल्क देना पड़ेगा। ऐसी वस्तु जिनसे अन्य यात्रियों को नुकसान पहुंच सकता है, उसे भी ले जाने पर प्रतिबंध है। प्रतिबंधित वस्तुएं ले जाना एक अपराध है। बता दें कि ऐसे में रेलवे ने यात्रियों से अधिक सामान ले जाने के लिए पार्सल सुविधा का लाभ लेने को कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  As Old as Time : PDF

इससे पहले उत्तराखंड रोडवेज ने नियमों में बदलाव किया था। उल्लेखनीय है कि यात्रियों को 20 किलो और पर्वतीय मार्गों पर 25 किलो सामान निशुल्क ले जाने की अनुमति है। अगर सामान इससे ज्यादा होगा तो उन्हें भुगतान करना होगा। हवाई सेवा के दौरान भी यात्रियों को एक सीमित सामान ले जाने दिया जाता है। ज्यादा होने पर अतिरिक्त चार्ज देना पड़ता है।

अधिक समान ले जाना रेल यात्रियों को पड़ सकता है महंगा, चेतावनी जारी…

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top