Connect with us

देहरादून में इन दो रूटों पर चलेंगी बसें, सीएम धामी ने किया 10 बसों का शुभारंभ…

उत्तराखंड

देहरादून में इन दो रूटों पर चलेंगी बसें, सीएम धामी ने किया 10 बसों का शुभारंभ…

Dehradun News: स्मार्ट इलेक्ट्रिक एसी बसों के बेड़े का निरंतर विस्तार हो रहा है। सेलाकुई, राजपुर और जौलीग्रांट रूट के बाद अब स्मार्ट बसों का संचालन मालदेवता और सहसपुर रूट पर भी शुरू हो गया है। सीएम धामी ने आज 10 इलैक्ट्रिक बसों का विस्तारित मार्ग आईएसबीटी से मालदेवता एवं आईएसबीटी से सहसपुर रोड के संचालन का शुभारम्भ किया है। साथ ही बस में यात्रा भी की।

यह भी पढ़ें 👉  पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 102 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की…

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से देहरादून स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत नई बस सेवा का शुभारंभ किया है। इसके तहत सीएम ने आईएसबीटी से रायपुर रूट को विस्तारित कर मालदेवता तथा आईएसबीटी से सेलाकुई रूट को विस्तारित कर सहसपुर तक नई बसों का शुभारंभ किया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने टिकट लेकर घंटाघर तक बस में यात्रा भी की।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट…

इस दौरान सीएम ने कहा कि यात्रियों को आवागमन के लिए सहज एवं सरल सुविधा मिलेगी। इलैक्ट्रिक बसों के संचालन से पर्यावरण भी प्रदूषित नहीं होगा। ग्रीन एवं क्लीन सिटी के लिए भी इन बसों के संचालन से मदद मिलेगी। उन्होंने डीएम को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाये कि इन बसों के आने-जाने की समयावधि की आम जन को जानकारी हो।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील में रोमांच के सफर पर निकले सीएम धामी, जेट स्की और बोटिंग का लिया आनंद…

गौरतलब है कि दून में स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत 20 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन पहले से ही किया जा रहा है। अब इस योजना के शुभारंभ से 30 इलैक्ट्रिक बसों का संचालन होगा। इनमें अभी तक कुल 12.47 लाख यात्रियों द्वारा सफर किया जा चुका है तथा कुल 2 करोड़ 41 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top