Connect with us

उत्तराखंड में यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, उड़े परखच्चे, एक की मौत , कई घायल…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, उड़े परखच्चे, एक की मौत , कई घायल…

उत्तराखंड  में सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। बड़े हादसे की खबर खटीमा से आ रही है। यहां आज नानकमत्ता थाना क्षेत्र में बस और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई है। हादसे से जहां वाहनों के परखच्चे उड़ गए है। वहीं एक यात्री की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हो गए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Lire Lolita à Téhéran | eBooks

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार खटीमा से किच्छा जाने वाली प्राइवेट बस की ट्रक से जबरदस्त टक्कर हो गई है। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि हादसे में बस में सवार एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 6 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  लोक सेवा आयोग से चयनित 178 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किये नियुक्ति पत्र

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए उप जिला चिकित्सालय खटीमा पहुंचाया है। जहां घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top