Connect with us

200 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 10 की मौत, 30 लोग घायल…

उत्तराखंड

200 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 10 की मौत, 30 लोग घायल…

Uttarakhand Accident: पहाड़ी अंचलों में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर उत्तराखंड की सीमा से लगे नेपाल से आ रही है। यहां महेंद्र नगर से काठमांडू जा रही एक बस गहरी खाई में जा गिरी, हादसे में जहां 10 लोगों की मौत हो गई वहीं 30 लोग घायल हो गए। हादसे से मौके पर कोहराम मच गया। चीख-पुकार के बीच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Tigana - Book Review

मिली जानकारी के अनुसार हादसा पिथौरागढ़ की सीमा से लगे नेपाल के कपिलवस्तु में शिवराज नगरपालिका एक सुरही पुल के पास हुआ है। बताया जा रहा हैकि यहां एक बस महेंद्रनगर से काठमांडू जा रही थी। इस दौरान दोपहर 1 बजे शिवराज नगर पालिका के निकट सुरही पुल के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क से 200 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने विभागों की प्रगति की समीक्षा की

स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। हादसे में 30 अन्य लोग घायल हो गए। जबकि 10 लोगों की मौत हुई है। वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि सभी घायलों का संजीवनी और बेसिक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। घायलों में नौ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  I ribelli dei 50 soli - Libri Digitali

वहीं  मृतकों में एक भारतीय भी है। मृतकों की पहचान मुरादाबाद निवासी शकील के अलावा नेपाल के रौतहट के नारायण बहादुर भंडारी, सल्यान निवासी अर्जुन कुमार योगी, भीमदत्त नगरपालिका, कंचनपुर के राहुल राम कामी, भीमदत्त नगरपालिका चार निवासी उमेश भंडारी, भीमदत्त नगरपालिका निवासी संजू थापा, पुनर्वास नगरपालिका निवासी किशन भट्ट के रूप में हुई है।

Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top