Connect with us

वन आरक्षी परीक्षा- 2022 से जुड़ी बड़ी अपडेट, इस दिन होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा…

उत्तराखंड

वन आरक्षी परीक्षा- 2022 से जुड़ी बड़ी अपडेट, इस दिन होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा…

युवाओं के लिए जरूरी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने वन आरक्षी परीक्षा- 2022 के अन्तर्गत अभ्यर्थियों का शारीरिक अर्हता परीक्षण/शारीरिक दक्षता परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। साथ ही इसके एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए है। आइए जानते हैं डिटेल्स..

मिली जानकारी के अनुसार  वन आरक्षी परीक्षा-2022 की लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों की शारीरिक अर्हता परीक्षण / शारीरिक दक्षता परीक्षा राजीव गांधी अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर, देहरादून में दिनांक 31 अक्टूबर, 2023 से दिनांक 03 नवम्बर, 2023 तक आयोजित करायी जायेगी, जिसका शेड्यूल तय हो गया है। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट से इसको देख सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  संविधान, कर्तव्य और एकता का संदेश: बागेश्वर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

वन आरक्षी परीक्षा-2022 के लिए 21 अक्टूबर, 2023 के क्रम में दिनांक 09 अप्रैल, 2023 को सम्पन्न लिखित (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा के पश्चात, दिनांक 18 मई, 2023 व दिनांक 26 जुलाई, 2023 को शारीरिक अर्हता परीक्षण/शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु सूची जारी की गयी थी। सूची में सम्मिलित अभ्यार्थी इसमें शामिल हो सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में फिल्म “जलमभूमि” के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया

अभ्यर्थी शारीरिक अर्हता परीक्षण / शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाईट psc.uk.gov.in अथवा ukpse.net.in से डाउनलोड कर सकते हैं ।इस संबंध में अभ्यर्थियों को पृथक से डाक द्वारा सूचना प्रेषित नहीं की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान में 33 हजार शिकायतों का त्वरित समाधान…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top