Connect with us

 आमजन को मिली बड़ी राहत, रसोई गैस सिलेंडर हुआ 100 रुपए सस्ता…

उत्तराखंड

 आमजन को मिली बड़ी राहत, रसोई गैस सिलेंडर हुआ 100 रुपए सस्ता…

देश दुनिया में जहां आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। वहीं इस मौके पर पीएम मोदी ने भी देश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी ने रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बड़ी कटौती की है।  गैस सिलेंडर 100 रुपए सस्ता किया गया है। जिसका लाभ देशभर में मिल सकेगा। अब रसोई गैस सिलेंडर 800 रुपए के आसपास आएगा।

मिली जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर PM मोदी ने X पर पोस्ट कर गैस कटौती का ऐलान किया है। कल उज्जवला में राहत के बाद अब सभी के लिए एलपीजी सिलेंडर के दाम कम हो गए हैं। एलपीजी सिलेंडर 100 रुपये सस्ता हुआ है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम मोदी ने ट्विट करके इसकी जानकारी दी है। सरकार के इस कदम से देशभर के लाखों परिवारों का वित्तीय बोझ कम होगा। पीएम मोदी ने महिला दिवस के अवसर पर ट्विट करके कहा कि आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रुद्रप्रयाग को ‘स्टेट बेस्ट इलेक्ट्रोरल प्रैक्टिसेज अवॉर्ड–2026’ से नवाजा गया

बताया जा रहा है कि रसोई गैस की कीमतों में 100 रुपये की छूट का यह फैसला आज यानी 8 मार्च की रात से लागू हो जाएगा। अगस्त से पहले तक राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर 1103 रुपये में मिल रहा था, वहीं इसकी कीमत 903 रुपये हो गई है। अब 100 रुपये की राहत के बाद यह 803 रुपये का मिलेगा। कोलकाता में सिलेंडर 929 रुपये का था जो अब 829 रुपये का हो गया है। वहीं मुंबई में अभी तक यह सिलेंडर 902.50 रुपये का मिल रहा था जो अब 802.50 रुपये का हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  वन-क्लिक प्रणाली से 9.47 लाख से अधिक लाभार्थियों को ₹141.66 करोड़ की पेंशन DBT के माध्यम से हस्तांतरित…

गौरतलब है कि पीएम उज्ज्वला योजना पर मिलने वाली सब्सिडी एक साल के लिए बढ़ा दी गई है। लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है। उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस सिलिंडर पर मिलने वाली सब्सिडी 31 मार्च 2025 तक मिलेगी। इस तरह से अगले एक वर्ष के दौरान योजना के तहत आने वाले परिवारों को 12 एलपीजी सिलेंडर 300 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी के साथ मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने 51 करोड़ रूपये की लागत की विभिन्न विकास योजनाओं को दी मंजूरी
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top