Connect with us

उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्र छात्राओं के लिए बड़ी खबर, इन दिन से होंगे बोर्ड एग्जाम…

उत्तराखंड

उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्र छात्राओं के लिए बड़ी खबर, इन दिन से होंगे बोर्ड एग्जाम…

उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्र छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा  2024 में होने वाले 10वीं-12वीं का टाइम टेबल को लेकर बड़ा अपडेट आया है। बताया जा रहा है कि राज्य में उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं और रिजल्ट को मार्च से अप्रैल के भीतर पूरा कराया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार नए शैक्षिक सत्र 2024-25 से उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा को एक मार्च से शुरू कराया जाएगा और रिजल्ट को 30 अप्रैल तक हर हालत में जारी किया जाएगा। इसके बाद मई में अंक सुधार परीक्षा कराते हुए जून तक उसका रिजल्ट घोषित किया जाएगा। ये बात शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कही है। राज्य में बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया काफी धीमी है। राज्य बोर्ड का रिजल्ट हर साल सीबीएसई, आईसीएसई आदि बोर्ड के बाद ही जारी हो पाता है। इस साल भी यही हुआ। हालांकि यूपी सरीखे कई गुना बड़े प्रदेश ने इस बार अपना सिस्टम बेहतर किया है।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को केंद्र से 500 करोड़ की स्वीकृति, मुख्यमंत्री ने जताया आभार…

माना जा रहा है कि विद्यालयी शिक्षा की बोर्ड परीक्षाएं समय पर होने से उच्च शिक्षा का टाइम टेबल भी सुधरेगा । जून तक मुख्य परीक्षा और अंक सुधार परीक्षाएं पूरी हो जाने से जुलाई से छात्र उच्च शिक्षा में एडमिशन की प्रक्रिया शामिल होने की तैयारी शुरू कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भारत माता मंदिर में स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी की समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना समारोह का भव्य समापन…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top