Connect with us

Big Breaking: चमोली में गहरी खाई में वाहन गिरने से दो की मौत , नौ घायल…

उत्तराखंड

Big Breaking: चमोली में गहरी खाई में वाहन गिरने से दो की मौत , नौ घायल…

चमोलीः पहाड़ी अंचलों में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बड़े हादसे की खबर चमोली से आ रही है। यहां रविवार दोपहर निजमुला मोटर मार्ग पर एक वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना में नौ लोग गंभीर घायल हो गए है। जबकि दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। साथ ही शवों को कब्जें में लेकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  इंटेंसिव केयर सेंटर से वंचित बच्चों को मिल रही नई राह…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा निजमुला मोटर मार्ग पर गाड़ी गांव के पास हुआ है। यहां एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि वाहन में 11 लोग सवार थे। हादसे में दो लोग की मौत हो गई जबकि नौ घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार जनता के द्वार पर, 452 कैम्पों में 3,56,992 नागरिकों की सहभागिता

स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को जिला चिकित्‍सालय भेजा है। जहां उनका उपचार चल रहा है जबकि शवों को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दर्शन में 170 शिकायतें, डीएम सविन बंसल ने कई मामलों का मौके पर किया समाधान…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top