Connect with us

हरिद्वार में मिलावटखोरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, नकली मिठाइयों को किया नष्ट

उत्तराखंड

हरिद्वार में मिलावटखोरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, नकली मिठाइयों को किया नष्ट

नवंबर की शुरूआत के साथ ही देशभर में त्योहारी सीजन की शुरूआत हो गई है। ऐसे में आम लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने को तैयार मिलावटखोरों का गिरोह देश के ज्यादातर जगहों पर सक्रिय हो जाता है। जिससे निपटने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को अक्सर छापेमारी कर फर्जी और मिलावटी खाद्य सामग्री को पकड़ते देखा जाता है। ऐसा ही कुछ इन दिनों उत्तराखंड में भी देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में रंगोत्सव होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री…

उत्तराखंड में मावे और पनीर की मांग बढ़ने के साथ ही मिलावटखोरी का धंधा शुरू हो गया है। राज्य के हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में आने वाली दीपावली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग अब सक्रिय हो गया है। जिसके चलते जॉइन्ट मजिस्ट्रेट रुड़की अभिनव शाह ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन के साथ मिलकर मंगलौर कस्बे के लंढौरा रोड पर मिठाइयों की दुकानों पर छापेमारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…

भारी मात्रा में मिलावटी सफेद रसगुल्ले बरामद

खाद्य सुरक्षा विभाग की इस छापेमारी की कार्रवाई के दौरान लंढौरा कस्बे में नवाब मिठाई वाले कि दुकान से भारी मात्रा में मिलावटी सफेद रसगुल्ले पाए गए। जिस पर एक्सन लेते हुए उन्हें नष्ट करवाया गया। रूड़की जॉइन्ट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह के मुताबिक जैसे-जैसे दीपावली का त्योहार करीब आ रहा है, वैसे ही मिलावट खोर पूरी तरह से सक्रिय हो गए है और पनीर व रसगुल्ले जैसी मिठाइयों में मिलावट कर लोगों की सेहत से खेलने का काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  शीतकालीन पर्यटन को नई गति: बागेश्वर को प्रमुख टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में जिला प्रशासन की व्यापक कार्ययोजना
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top