Connect with us

भीमताल नगर पंचायत अब बना नगर पालिका परिषद, आदेश जारी…

उत्तराखंड

भीमताल नगर पंचायत अब बना नगर पालिका परिषद, आदेश जारी…

उत्तराखंड के नैनीताल से बड़ी खबर है। बताया जा रहा है कि भीमताल नगर पंचायत अब नगर पालिका परिषद बन गई है। जिसके आदेश जारी कर दिए गए है।पालिका का शासनादेश जारी होने के साथ बजट में वृद्धि होगी और अधिकारियों, कर्मचारियों की तैनाती के साथ नगर क्षेत्र के विकास कार्याें में तेजी आएगी। भीमताल, नौकुचियाताल और सातताल को भी पर्यटन की दृष्टि से नई पहचान मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Les Clowns lyriques - [EPUB, PDF, E-Book]

मिली जानकारी के अनुसार सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णय के तहत भीमताल नगर पंचायत को नगर पालिका परिषद बना दिया गया है। नगर पालिका परिषद बनाए जाने के आदेश प्रमुख सचिव नगर विकास आर के सुधांशु ने जारी कर दिए है। शासनादेश जारी होने से अब भीमताल नगर क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी आएगी। आपको बता दें कि प्रदेश में 102 नगर निकाय (नौ नगर निगम, 43 नगर पालिका और 50 नगर पंचायत) हैं, जिनकी संख्या अब 105 गई है। कैबिनेट ने चार निकायों के सीमा विस्तार पर भी मुहर लगाई थी।

यह भी पढ़ें 👉  Anna, Hanna en Johanna : Over drie generaties vrouwen - Het gratis PDF-kluisje

वहीं केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने नगर पंचायत भीमताल को नगर पालिका बनाई जाने की अधिसूचना जारी होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से नगर पंचायत क्षेत्र के विकास एवं सुविधाओं के उन्नयन के लिए क्षेत्र के विस्तारीकरण को लेकर इसे नगर पालिका बनाए जाने को लेकर मांग उठ रही थी। जिसे पूरा करते हुए सीएम धामी द्वारा नगर पंचायत भीमताल के समस्त क्षेत्र को नगर पालिका का दर्जा देकर अधिसूचना जारी कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  Botschaften | Zusammenfassung
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top