Connect with us

इंडियन नेवी में भर्ती के लिए जल्द करें आवेदन, 25 सिंतबर है लास्ट डेट…

उत्तराखंड

इंडियन नेवी में भर्ती के लिए जल्द करें आवेदन, 25 सिंतबर है लास्ट डेट…

Navy Jobs: अगर आप इंडियन नेवी में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। भारतीय नौसेना की ओर से ट्रेड्समैन मेट के पदों पर भर्ती की जा रही है।  इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है । इच्छुक अभ्यर्थी 25 सितंबर 2023 तक ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।

मिली जानकारी के अनुसार भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं कक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण किया हो। इसके अलावा अभ्यर्थी ने संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी हासिल किया हो। ट्रेड्समैन मेट के पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। भर्ती में चयनित होने के वाले उम्मीदवारों को 18 हजार रुपये से लेकर 56,900 रुपये तक प्रतिमाह प्रदान किये जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर सख्त एक्शन, अवैध संग्रहण व रिफिलिंग पर एजेंसी होगी सील; डीएम के निर्देश

कैसे होगा चयन

इसमें चयनित होने के लिए उम्मीदवारों की पहले स्क्रीनिंग की जायेगी। इसके बाद उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे उनको अलॉटमेंट लेटर जारी किये जायेंगे। अभ्यर्थियों को अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  नवनियुक्त मंत्रियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात…

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले karmic.andaman.gov.in/HQANC पर जाएं।
  • अब Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Recruitment for the post of Tradesman Mate, Headquarters, Andaman and Nicobar Command लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उम्मीदवार मांगी गयी डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
  • अंत में पूर्ण रूप से भरे आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
यह भी पढ़ें 👉  कई विकास परियोजनाओं को सीएम धामी ने दी मंजूरी…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top