Connect with us

जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेने के लिए अप्लाई…

उत्तराखंड

जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेने के लिए अप्लाई…

Admission Update: जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेने की सोच रहे विद्यार्थियों के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो भी अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला नवोदय विद्यालय  में करवाना चाहते हैं, वे जेएनवीएसटीटी के लिए आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर 31 अक्टूबर, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार नवोदय विद्यालयों में दाखिला अगले शैक्षणिक वर्ष के दौरान रिक्त होने वाली सीटों के लिए ही लिया जाएगा। दाखिले के लिए स्टूडेंट्स का चयन नवोदय विद्यालय समिति (NVS) द्वारा आयोजित किए जाने वाले ‘जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट (JNVST)’ के माध्यम से होगा। कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए LEST 2023 आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Messieurs Ma, père et fils | Bibliothèque

आयु सीमा और शैक्षिणिक योग्यता

बताया जा रहा है कि कक्षा 11 के लिए छात्रों को सत्र 2023-24 के दौरान किसी सरकारी संस्थान से कक्षा 10वीं की परीक्षा पास होनी चाहिए। साथ ही छात्र का जन्म 1 जून 2007 से 31 जुलाई 2009 के बीच हुआ होना चाहिए। वहीं, 9वीं के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 8वीं की परीक्षा करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। साथ ही छात्रों की जन्मतिथि 1 मई 2009 से 31 जुलाई 2011 के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों (एससी, एसटी, ओबीसी, आदि) के लिए आयु सीमा में कोई छूट नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  The Third Wife | eBook (E-Book)

ऐसे करें आवेदन

कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाए, इसके बाद उपलब्ध एनवीएस कक्षा 9 या 11 एलईएसटी पंजीकरण 2023 लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद दिए गए सभी आवश्यक विवरण भरें, प्रासंगिक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें अंत में आवेदन पत्र जमा करें और प्रिंटआउट ले लें।

यह भी पढ़ें 👉  The Dry | eBooks [EPUB, PDF]

नोट-  . ध्यान दें कि आवेदन करने से पहले एडमिशन के लिए जारी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। 

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top