Connect with us

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि का ऐलान, जानें कब होंगे दर्शन…

उत्तराखंड

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि का ऐलान, जानें कब होंगे दर्शन…

ऊखीमठ: उत्तराखंड के चार धामों में एक केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि का ऐलान हो गया है। बताया जा रहा है कि 10 मई को बाबा के कपाट सुबह सात बजे भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। केदारनाथ के रावल भीमाशंकर के मार्गदर्शन में धाम के कपाट खोलने की तिथि घोषित की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  होली हमारी समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक – मुख्यमंत्री

विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट इस वर्ष शुक्रवार10 मई को प्रात: 7 बजे खुलेंगे। भगवान केदार नाथ की पंचमुखी भोग मूर्ति 5 मई को पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भैरव नाथ जी की पूजा होगी। पंचमुखी डोली 6 मई श्री केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी विभिन्न पड़ावों से होकर 9 मई शाम को केदारनाथ धाम पहुंचेगी। आज पंचकेदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय की उपस्थिति में आयोजित धार्मिक समारोह में कपाट खुलने की तिथि तय हुई।

यह भी पढ़ें 👉  कुम्भ मेला-2027 के कार्यो के साथ ही प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति…

गौरतलब है कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में आचार्य, वेदपाठी और हक-हकूकधारियों की मौजूदगी में केदारनाथ धाम के कपाट खुलने का दिन निकाला गया। पर्वतराज हिमालय की गोद में बसे व द्वादश ज्योतिर्लिंगों में अग्रणी भगवान केदारनाथ के कपाट खोलने की तिथि महाशिवरात्रि पर्व पर शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर में पंचाग गणना के अनुसार विद्वान आचार्यों, देव स्थानम् बोर्ड के अधिकारियों व हक – हकूकधारियो की मौजूदगी में घोषित कर दी गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने दिया विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 11.80 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top