Connect with us

अंकिता मर्डर केस: बेटी को न्याय दिलाने के लिए सड़को पर उतरे लोग, आरोपियों की फांसी देने की मांग…

उत्तराखंड

अंकिता मर्डर केस: बेटी को न्याय दिलाने के लिए सड़को पर उतरे लोग, आरोपियों की फांसी देने की मांग…

Ankita Murder Case: उत्तराखंड के पौड़ी की बेटी की दर्दनाक हत्‍या के बाद से लोग गुस्‍से में हैं। जगह-जगह धरने प्रदर्शनों का दौर जारी है। कांग्रेस भी मामले में मुखर है और सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश भर में जगह जगह राज्य सरकार का पुतला फूंककर सभी दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  कुम्भ मेला-2027 के कार्यो के साथ ही प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अंकिता हत्याकांड के विरोध में हरिद्वार के लोगों ने सड़क पर उतरकर कैंडल मार्च निकाला और श्रद्धांजलि दी। प्रदेश सरकार के पुतला भी फूंका और हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। भाजपा नेता के पुत्र की ओर से अंकिता भंडारी की हत्या किए जाने के विरोध में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रकित वालिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ग्राम धनपुरा में सरकार पुतला फूंका।

यह भी पढ़ें 👉  बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट…

उन्होंने मामले को घेरते हुए कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा की सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। लगातार बेटियों के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं। अंकित भंडारी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से दोषियों को फांसी की सजा दी जाए।

यह भी पढ़ें 👉  वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

वहीं पौड़ी में हत्या के विरोध में बस स्टेशन पर आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। उन्‍होंने इस दौरान हत्यारों को फांसी देने की मांग की। वहीं आक्रोशित महिलाएं बस स्टेशन पर धरने पर बैठ गई। घटना के विरोध स्‍वरूप शनिवार को धारा रोड मुख्य बाजार भी बंद रखा गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top