Connect with us

आंचल दुग्ध संघ प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, कई कर्मी अस्पताल में भर्ती…

उत्तराखंड

आंचल दुग्ध संघ प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, कई कर्मी अस्पताल में भर्ती…

उत्तराखंड के नैनीताल जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां आंचल दुग्ध संघ प्लांट में अमोनिया गैस के रिसाव हो गया है। जिससे कई कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ गई। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया है।कर्मियों को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। जहां पर डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। वहीं सभी कर्मचारियों की स्थिति अब ठीक बताई जा रही है। वहीं मामले में एसडीएम ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  किस कार्यक्रम में शिखा मंत्री ने किया प्रतिभाग, हुआ समझौता ज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नैनीताल के आंचल दुग्ध संघ के लालकुआं स्थित प्लांट में अमोनिया गैस का अचानक रिसाव हो गया। बताया जा रहा है कि गैस रिसाव होने के चलते करीब 8 कर्मचारी इससे प्रभावित हो गए। जिनमें से दो कर्मचारियों को उपचार के लिए हल्द्वानी के सोबन सिंह जीना बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल गैस से पीड़ित कर्मचारी खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत पर प्रतिबंध का यह शुरुआती दौर… 50% टैरिफ पर झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, अब नई धमकी दे दी

दूसरी ओर मामले में एसडीएम परितोष वर्मा ने खुद बेस हॉस्पिटल जाकर पीड़ित कर्मचारियों का हालचाल जाना। साथ ही डॉक्टरों को कर्मचारियों को बेहतर इलाज के लिए निर्देशित किया है। इतना ही नहीं उन्होंने जांच के निर्देश दिए है। वहीं बताया जा रहा है कि फिलहाल प्लांट को बंद कर दिया गया है। यह घटना सुबह की बताई जा रही है, आखिर प्लांट में गैस रिसाव कैसे हुआ इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
To Top