Connect with us

प्रदेश के कई इलाकों मे भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील…

उत्तराखंड

प्रदेश के कई इलाकों मे भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील…

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बारिश के बाद मौसम ने करवट बदल ली है। प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की दस्तक के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। 20 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में फिल्म “जलमभूमि” के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में अगले 4 दिन तक बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने तथा कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  कुम्भ मेला-2027 के कार्यो के साथ ही प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति…

बताया जा रहा है कि नैनीताल,चंपावत, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी ,चमोली, पौड़ी गढ़वाल,पिथौरागढ़, हरिद्वार, जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने यहां भारी वर्षा, गर्जन, आकाशीय बिजली तथा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर हो सकते हैं। ऐसे में विभाग ने के चलते लोगों को सतर्कता बरतने की अपील की है।

बताया जा रहा है बारिश के कारण संवेदनशील इलाकों में कहीं-कहीं हल्के भूस्खलन और चट्टान गिरने से राजमार्ग बाधित हो सकता है तथा निचले इलाकों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। वहीं दूसरी ओर यूपी के अलग-अलग हिस्सों में भी बारिश का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में बारिश की तेज बौछारों के बाद प्रदेश का मौसम बदल गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बसंत पंचमी की शुभकामनाएं…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top