Connect with us

उत्तराखंड में अगले तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, सभी डीएम को दिए गए ये निर्देश…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में अगले तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, सभी डीएम को दिए गए ये निर्देश…

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। लगातार हो रही बारिश के जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन दिन राज्य के लिए भारी बताएं है। 27 जून तक राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसे में सभी लाइन विभागों के अधिकारी-कर्मचारी 24 घंटे अलर्ट रहेंगे। इस दौरान कोई भी कर्मचारी और अधिकारी अपना मोबाइल फोन ऑन रखने के लिए कहां गया है। साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Il teatro e il suo doppio | Libri Download

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मौसम विज्ञान विभाग ने 24 से 27 जून तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य में अगले चार दिनों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बहुत तीव्र से अत्यधिक तीव्र बौछारें पड़ने के साथ भारी बारिश हो सकती है। तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इस दौरान संवेदनशील इलाकों में हल्की से मध्यम भूस्खलन होने की संभावना  है। साथ ही कुछ स्थानों पर नदी के जल स्तर पर वृद्धि होने की संभावना व्यक्त की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Gyűrűvilág | Fedezd fel az ingyenes olvasást

ऐसे में मौसम विभाग ने छोटी छोटी नदी नालों के समीप रहने वाले लोगों को तथा बस्तियों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही उन्होंने बांध प्रबंधन नियंत्रण अधिकारियों को भी आवश्यक एतिहाद उपाय करने की भी हिदायत दी है। वहीं इसके मद्देनजर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से जिलों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत सभी लाइन विभागों के अधिकारी-कर्मचारी 24 घंटे अलर्ट रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Megszólít a Hold | Ingyenes olvasás mindenkinek

बताया जा रहा है कि इस दौरान कोई भी कर्मचारी और अधिकारी अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ नहीं करेगा।आईआरएस प्रणाली के नामित सभी अधिकारी एवं विभागी नोडल अधिकारी हाई अलर्ट पर रहेंगे। सभी राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे। विद्यालयों में भी विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top