Connect with us

गहरी खाई में जा गिरा यात्रियों से भरा वाहन, 10 लोग घायल, मची चीख-पुकार…

उत्तराखंड

गहरी खाई में जा गिरा यात्रियों से भरा वाहन, 10 लोग घायल, मची चीख-पुकार…

पहाड़ी अंचलों में हादसों का सिलसिला जारी है। बड़े हादसे की खबर नैनीताल से आ रही है। यहां एक वाहन धारी-धानाचूली मोटर मार्ग पर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में 10 लोग घायल हो गए। मौके  पर चीख पुकार मच गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  1252 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी…

मिली जानकारी के अनुसार हादसा पहाड़पानी के पास धारी-धानाचूली मोटर मार्ग में सरना में हुआ है। यहां हल्द्वानी से जैंती जा रही मैक्स अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। वाहन के खाई में गिरने से मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में वाहन सवार 10 यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। चालक ने हादसे का कारण वाहन में ब्रेक नहीं लग पाना बताया है।

यह भी पढ़ें 👉  टीबी मुक्त भारत अभियान की धीमी प्रगति पर मुख्य सचिव नाराज, कम प्रदर्शन वाले सीएमओ को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिल कर घायलों को खाई से बाहर निकाला। जिसके बाद घायलों को पदमपुरी सीएचसी भेजा गया। जहां पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी एसटीएच रेफर कर दिया। साथ ही पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घायलों की पहचान मधुलिका (36), अजय पाल सिंह (43), नीतू उपाध्याय (40), दीपा बोरा (36), जीवन चंद्र (39), मंजू शर्मा (32), अर्चना आर्या (37), शष्टी दत्त जोशी (70), बच्ची सिंह (63) और बीना जोशी (35) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  यमकेश्वर के वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा…
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top