Connect with us

बड़ी राहत, ऋषिकेश, डोईवाला, दून शहर में नही होगी अब जलभराव की समस्या

उत्तराखंड

बड़ी राहत, ऋषिकेश, डोईवाला, दून शहर में नही होगी अब जलभराव की समस्या

देहरादून: शहरों में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए जिला प्रशासन निरंतर कार्य कर रहा है। मा0 मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ने आईएसबीटी में जलभराव की बडी समस्या का स्थायी निदान करने के बाद अब निगम क्षेत्रों में जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया है।

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर नगर निगम देहरादून, ऋषिकेश और डोईवाला शहरों में जल भराव समस्या के समाधान हेतु 17 डी-वाटरिंग पंप लिए गए है। अपर जिलाधिकारी (एफआर) केके मिश्रा ने बुधवार को जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से इन डी-वाटरिंग पंपों को संबंधित विभागों को उपलब्ध करा दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रुद्रप्रयाग को ‘स्टेट बेस्ट इलेक्ट्रोरल प्रैक्टिसेज अवॉर्ड–2026’ से नवाजा गया

जिलाधिकारी के निर्देश पर शहरों में जल जमाव वाले क्षेत्र चिन्हित किए गए है। इनमें प्रमुख क्षेत्रों पर जल निकासी के लिए डी-वाटरिंग पंप लगाए जाएंगे। जिसकी कार्रवाई प्रशासन ने शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने नगर निगम देहरादून, जल संस्थान व जल निगम को 10, नगर निगम ऋषिकेश के लिए 04, डोईवाला के लिए 02, तहसील ऋषिकेश को 01 डी-वाटरिंग एवं मड पंप सहवर्ती उपकरणों सहित उपलब्ध करा दिए गए है।

यह भी पढ़ें 👉  114 करोड़ से अधिक की लागत के 12 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

जिलाधिकारी ने मानसून अवधि के दौरान नगर निगम क्षेत्रों में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम हरिगिरी और एसडीएम कुमकुम जोशी की अध्यक्षता संबंधित विभागों के सहयोगी अधिकारियों को शामिल करते हुए त्वरित प्रतिक्रिया टीमें (क्यूआरटी) भी तैनात की है।

क्यूआरटी के पास डी-वाटरिंग पंप होने के बाद अब जलभराव की समस्या से लोगों को छुटकारा मिलेगा। जिलाधिकारी ने क्यूआरटी में नामित सभी अधिकारियों को मानसून अवधि के दौरान उनको आवंटित स्थानों पर जल निकासी में व्यवधान व चोकिंग पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी में 40 और गोल्फकार्ट चलेंगी, आरईसी फाउंडेशन से 3.36 करोड़ की मदद…

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र में डी-वाटरिंग पंप वितरण के दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ऋषभ कुमार, नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर राजेश बहुगुणा सहित जल संस्थान, जल निगम व सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top