Connect with us

उत्तराखंडः चुनाव आयोग ने इस अधिकारी को सौंपी गृह सचिव की जिम्मेदारी…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः चुनाव आयोग ने इस अधिकारी को सौंपी गृह सचिव की जिम्मेदारी…

उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग ने प्रदेश को नया गृह सचिव दिया है। आयोग ने आईएएस दिलीप जावलकर को उत्तराखंड के नए गृह सचिव का दायित्व सौंपा है। जिसके आदेश जारी किया है। बता दें कि राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी गृह विभाग की होती है, लेकिन चुनाव के दौरान गृह विभाग की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  कई विकास परियोजनाओं को सीएम धामी ने दी मंजूरी…

मिली जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तराखंड के गृह सचिव शैलेश बगोली को हटा दिया था। जिसके बाद ये पद खाली हो गया था। इसे भरने के लिए नए गृह सचिव के लिए राज्य के पैनल की ओर से तीन नामों का प्रस्ताव आयोग को भेजा गया था। चुनाव आयोग ने तीन नामों के पैनल में से जावलकर के नाम पर मुहर लगाई है। जिसके आदेश जारी किए गए है। बता दें कि आईएएस दिलीप जावलकर सचिव वित्त का दायित्व देख रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में पहाड़ की नारी देश की शक्ति कार्यक्रम का भव्य आयोजन…

जारी आदेश में लिखा है कि प्रमुख सचिव, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के पत्र संख्या-434/ECI/UKD-HP/2024/NS- दिनांक 19.03.2024 द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में आपको, वर्तमान पर्दैभार के साथ-साथ ‘सचिव-गृह एवं कारागार विभाग, उत्तराखण्ड शासन का पदभार प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है। अनुरोध है कि नवीन पदभार अविलम्ब ग्रहण करते हुये कृपया तद्विषयक सूचना भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के साथ ही इस कार्यालय को भी उपलब्ध कराने का कष्ट करें।

यह भी पढ़ें 👉  आंगनबाड़ी राशन में गड़बड़ी पर डीएम का बड़ा एक्शन, रुड़की के सेंट्रल गोदाम पर छापेमारी…
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top