Connect with us

देहरादून में बंदूक की नोक पर ज्वेलर्स से बड़ी लूट की वारदात, आरोपी फरार…

उत्तराखंड

देहरादून में बंदूक की नोक पर ज्वेलर्स से बड़ी लूट की वारदात, आरोपी फरार…

देहरादून में बदमाश बेखौफ है। आचार संहिता को  लेकर जहां पुलिस मुस्तैद है वहीं पुलिस को चुनौती देते हुए बदमाशों ने बंदूक की नोक पर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तो वहीं क्षेत्र में सनसनी मच गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा बचत और स्वदेशी अपनाने से आत्मनिर्भर भारत होगा मजबूत : मुख्यमंत्री धामी…

मिली जानकारी के अनुसार ऋषिकेश शहर मंगलवार 19 मार्च को बाइक सवार बदमाशों ने सुबह सवेरे ही लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि ऋषिकेश कोतवाली की श्यामपुर चौकी क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर ज्वेलर्स से लूटपाट की। ज्वेलर्स सुबह करीब 8.30 बजे अपनी दुकान से घर के लिए निकले थे, जैसे ही वो दुकान से घर की तरफ मुड़े तो मोड़ पर ही दो आदमी खड़े हुए थे। जहां बदमाशों ने पहले उन्हें धक्का दिया और फिर उनकी बाइक गिराई। इसके बाद बदमाश प्रवीण वर्मा का बैग छीनकर भागने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी की सख्ती: बिना तैयारी पहुंचे अधिकारियों को लगाई फटकार, 15 जून तक लंबित घोषणाओं पर कार्रवाई के निर्देश…

बताया जा रहा है कि बैग में सोने व चांदी के कुछ जेवरात थे और करीब 25 से 30 हजार रुपए का कैश था। कुल मिलाकर बदमाशों ने प्रवीण वर्मा से करीब एक लाख रुपए की लूट की है। पीडित ने पुलिस को तहरीर दी है।  वहीं, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और बाइक सवार बदमाशों की धरपकड़ के लिए इलाके में नाकेबंदी भी की, लेकिन पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी. पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दे सरकार, शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करें अधिकारी: मुख्यमंत्री धामी
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top