Connect with us

cVIGIL ऐप पर करें शिकायत, आयोग 100 मिनट में एक्शन…

उत्तराखंड

cVIGIL ऐप पर करें शिकायत, आयोग 100 मिनट में एक्शन…

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट पर है। चुनावी धांधली को रोकने के लिए अब चुनाव आयोग ने नया तरीका अपनाया है। बताया जा रहा है कि आयोग ने  cVIGIL नाम का एक ऐप बनाया है। इस ऐप के जरीए से आप के द्वारा भेजा गया एक फोटो या वीडियो चुनावी गड़बड़ियों को रोक सकेगा। इस पर कोई भी शिकायत कर सकेगा। इस शिकायत पर आयोग 100 मिनट में एक्शन लेकर कार्यवाही करेगी। आइए जानते है कैसे कर सकते है शिकायत…

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले—गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चुनाव आयोग ने नागरिको से अपील की कि अगर कोई नेता या व्यक्ति चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसका फोटो खीचिंए और cVIGIL ऐप पर अपलोड कर दीजिए। आप कहां खड़ें हैं ये हम अपने मोबाइल ऐप से जान लेंगे। 100 मिनट के भीतर हम अपनी टीम भेजकर शिकायत का निपटारा कर देंगे। सभी सम्मानित नागरिक सी-विजिल सिटीजन मोबाइल ऐप पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट के अहम फैसले: नस्ल सुधार से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, पूर्ण साक्षर राज्य और अंतरराष्ट्रीय कार रैली को मिली मंजूरी

बताया जा रहा है कि अगर कोई भी शख्स ये देखता है किसी भी प्रत्याशी की ओर से पैसा बांटना रिश्वतखोरी, मुफ्त उपहार, शराब वितरण, अनुमत समय से देर तक लाउडस्पीकर बजाने जैसे कार्य किए जा रहे है या फिर ऐसा कोई भी काम जो चुनाव आचार संहिता को तोड़ रहा है। तो cVIGIL ऐप के जरिए तुरंत शिकायत की जा सकती है। शिकायत में नागरिक टेक्स्ट मैसेज, लाइव फोटो, या वीडियो को कैप्चर कर की जा सकती है। जानकारी मिलते ही चुनाव आयोग की टीम 100 मिनट के अंदर लोकेशन ट्रेस करके उस जगह पर पहुंच जाएगी जहां से शिकायत की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत…
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top