Connect with us

उत्तराखंड में घुसते ही कटेगा ग्रीन एंट्री सेस, इन पर होगी सख्ती…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में घुसते ही कटेगा ग्रीन एंट्री सेस, इन पर होगी सख्ती…

अगर आप उत्तराखंड आ रहे है तो आपके लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि अब उत्तराखंड में एंट्री के लिए आपको जेब ढीली करनी पड़ेगी। उत्तराखंड में घुसते ही ग्रीन एंट्री सेस कटेगा तो वहीं दूसरे राज्यों से आने वाले डीजल वाहनों पर भी सख्ती होगी। ये कार्रवायी देहरादून समेत पूरे प्रदेश में स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति लागू होने के तहत होगी। आइए जानते है डिटेल्स…

यह भी पढ़ें 👉  सिटी फॉरेस्ट पार्क में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अब उत्तराखंड में प्रवेश करते ही दूसरे राज्यों से आने वाले डीजल वाहनों को फास्टैग के जरिये से ग्रीन एंट्री सेस देना होगा। राज्य के वाहनों से तो पहले ही ये वसूला जा रहा था लेकिन अब बाहर से आने वाले डीजल वाहनों से फास्टैग के माध्यम से ग्रीन एंट्री सेस वसूल किया जाएगा। ग्रीन सेस और ग्रीन एंट्री सेस से अनुदान राशि का वितरण करने की योजना है। प्रोत्साहन राशि में जितनी भी धनराशि कम पड़ेगी, वह राज्य सरकार उपलब्ध कराएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में मतदाता सूची सुधार का मौका, 13 अगस्त तक दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियां

वहीं दूसरी ओर देहरादून में सबसे पहले डीजल सार्वजनिक यात्री वाहनों को हटाकर सीएनजी-इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए अनुदान मिलेगा। जल्द ही पूरे प्रदेश में यह प्रक्रिया शुरू होगी। बताया जा रहा है कि कैबिनेट ने स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति को मंजूरी देकर सार्वजनिक डीजल यात्री वाहनों के बदले सीएनजी-इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने के लिए प्रोत्साहन अनुदान राशि देने का फैसला लिया। इसमें प्रोत्साहन योजना के सभी बिंदुओं को स्पष्ट किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में मुख्यमंत्री धामी ने हजारों लोगों के साथ किया योगाभ्यास, योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का किया आह्वान…
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top