Connect with us

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ले रहा करवट, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ले रहा करवट, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट…

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन प्रदेश के लिए भारी बताए है। बताया जा रहा है कि पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम के बदलने का असर दिख सकता है। कई जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है।

वहीं, मौसम विभाग की मानें तो हल्की बारिश और बर्फबारी से ठंड एक बार फिर से लौटकर आने वाली है। 10 से 11 के बीच मौसम करवट ले लेगा। प्रदेश में रविवार शाम तक पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने की उम्मीद है, जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदल सकता है। कहीं-कहीं पर गरज के साथ हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में आंशिक बादलों के साथ धूप खिली रह सकती है।इ सके बाद 12-13 मार्च को मौसम बदलने से ठंड एक बार फिर लौट आएगी।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम ने किया EVM–VVPAT वेयरहाउस का निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप त्रैमासिक निरीक्षण

बताया जा रहा है कि  प्रदेश में रविवार शाम से ताजा पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इससे सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं हल्का हिमपात भी हो सकता है। मैदानी क्षेत्र में आंशिक बादल छाए रहेंगे और साथ ही साथ धूप भी खिली रहेगी। तापमान में और वृद्धि होने के आसार है।

यह भी पढ़ें 👉  Manners at the Table | (E-Book EPUB)

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह में बारिश और बर्फबारी जैसी स्थिति बनने के बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव होने लगा था।  दिन के समय तेज धूप और सुबह शाम सर्द हवाएं चलने से सर्दी गर्मी हो रही है। दिन की धूप अभी से असहनीय हो गई है तो वही सुबह शाम के समय सर्द हवाओं के कारण हो रही ठिठुरन भरी ठंड लोगों की सेहत पर भी असर डाल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रुद्रप्रयाग को ‘स्टेट बेस्ट इलेक्ट्रोरल प्रैक्टिसेज अवॉर्ड–2026’ से नवाजा गया
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top