Connect with us

देहरादून-बेंगलुरु के बीच शुरू होने वाली है डायरेक्ट फ्लाइट…

उत्तराखंड

देहरादून-बेंगलुरु के बीच शुरू होने वाली है डायरेक्ट फ्लाइट…

उत्तराखंड में हवाई सेवाओं को पंख लगने वाले है। जहां राज्य में दो इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की कवायद तेज है वहीं अब देहरादून-बेंगलुरु के बीच डायरेक्ट फ्लाइट शुरू होने जारी है। बताया जा रहा है कि विमानन कंपनी विस्तारा देहरादून-बेंगलुरु के बीच डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने जा रही है।  ये सेवा आगामी 15 मार्च से शुरू हो सकती है। आइए जानते है डिटेल्स…

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छता व्यवस्था में जनता की भागीदारी बढ़ेगी, समस्याओं की फोटो और लोकेशन सोशल मीडिया पर करें टैग: डीएम

मिली जानकारी के अनुसार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हवाई सेवाएं शुरू की जा रही है। इसी कड़ी में अब विस्तारा कंपनी देहरादून-बेंगलुरु के बीच नियमित फ्लाइट संचालित करने जा रही है। बताया जा रहा है कि इस हवाई सेवा से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। घंटों का सफर मिनटों में हो सकेगा। विस्तारा की 15 मार्च से शुरू होने वाली नई फ्लाइट हवाई यात्रियों को लेकर दोपहर 2:55 बजे बंगलुरु से दून एयरपोर्ट पहुंचेगी। वहीं एयरपोर्ट से यात्रियों को लेकर यह फ्लाइट शाम 3:25 बजे वापस बंगलूरू को उड़ान भरेगी। ये हवाई सेवा देहरादून-बंगलुरु के बीच सीधी हवाई उड़ान का विकल्प मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी की सख्ती: बिना तैयारी पहुंचे अधिकारियों को लगाई फटकार, 15 जून तक लंबित घोषणाओं पर कार्रवाई के निर्देश…

गौरतलब है कि वर्तमान में दून एयरपोर्ट पर प्रतिदिन 15 के लगभग उड़ानें विभिन्न शहरों के लिए उड़ान भर रही हैं। जिसमें विस्तारा की देहरादून और मुंबई को सिर्फ दो उड़ानें हैं। कुछ माह पहले एक अन्य फ्लाइट को देहरादून-मुंबई के बीच कुछ दिनों के लिए ही संचालित किया था। अब इन्हें बढाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई...
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top