Connect with us

उत्तराखंड में कई पुलिस अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में कई पुलिस अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट…

उत्तराखंड में तबादलों का दौर जारी हो गया है।  प्रदेश में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चलाई गई है। बताया जा रहा है कि शासन ने लोकसभा चुनाव से पहले नौ पीसीएस सहित 10 पुलिस अधिकारियों को ट्रांसफर कर दिए है। जिनके आदेश जारी किए गए हैं।  आइए जानते है किसे कहां भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड शासन ने 09 पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया है। इस दौरान शासन ने दो अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। एक आदेश में तीन पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं तो वहीं दूसरी सूची में 6 पीसीएस अधिकारियों को बदला गया है। एक सूची में 3, दूसरी में 6 तबादले किए गए है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खटीमा में निकली भव्य ‘प्रगति पथ यात्रा’, हजारों लोगों ने किया उत्साहपूर्ण सहभाग

इनके हुए ट्रांसफर

  1. किशन सिंह नेगी को विशेष भूमि अध्यप्ति अधिकारी के पद से हटाते हुए उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है।
  2. मुक्ता मिश्रा को संयुक्त निदेशक शहरी विकास के अलावा उपमुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
  3. स्मृता परमार को उपसचिव उत्तराखंड सूचना आयोग से हटाते हुए विशेष भूमि अध्यप्ति अधिकारी देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है।
  4. राहुल कुमार गोयल को नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश से हटाया गया है। उन्हें गढ़वाल मंडल के आयुक्त कार्यालय में सम्बद्ध किया गया है।
  5. शैलेश सिंह नेगी को डिप्टी कलेक्टर टिहरी की जिम्मेदारी से हटाते हुए नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
  6. चतर सिंह चौहान को डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी के पद से हटाते हुए डिप्टी कलेक्टर पौड़ी बनाया गया है।
  7. युक्ता मिश्रा को डिप्टी कलेक्टर देहरादून से डिप्टी कलेक्टर पौड़ी के लिए भेजा गया है।
    अबरार अहमद को पौड़ी से डिप्टी कलेक्टर चमोली भेजा गया।
  8. नवाजिश खालिक को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी से हटाते हुए डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी की जिम्मेदारी दी गई।
  9. बलजीत सिंह भाकुनी को सहायक सेना नायक आईआरबी प्रथम रामनगर, श्याम दत्त नौटियाल को सहायक सेनानायक 40 पीएसी हरिद्वार, भूपेंद्र सिंह भंडारी को जनपद नैनीताल भेजा गया है।
यह भी पढ़ें 👉  रिस्पना नदी को नया जीवन देने की तैयारी, सफाई और पुनरुद्धार अभियान तेज…
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top