Connect with us

Google Pay, फोन पे, पेटीएम का इस्तेमाल करने वालों के लिए जरूरी खबर, जल्द करें ये काम…

उत्तराखंड

Google Pay, फोन पे, पेटीएम का इस्तेमाल करने वालों के लिए जरूरी खबर, जल्द करें ये काम…

अगर आप भी पेमेंट ऐप Google Pay, फोन पे, पेटीएम का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ा अपडेट है। जिसे जानना आपके लिए जरुरी है। बताया जा रहा है कि 1 जनवरी, 2024 से कुछ लोग इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। NPCI की ओर से इनएक्टिव यूपीआई नंबर्स और आईडी को बंद करने का आदेश दिया गया है। इसके बाद गूगल पे, पेटीएम और फोनपे जैसे थर्ड पार्टी यूपीआई ऐप के साथ बैंकों को भी इनएक्टिव यूपीआई नंबर को प्लेटफॉर्म से हटाना होगा। एनपीसीआई ने 31 दिसंबर, 2023 तक का समय दिया है। आइए जानते है कौन से नंबर हो सकते है बंद और क्यों?

यह भी पढ़ें 👉  Eat Dirt: Why Leaky Gut May Be the Root Cause of Your Health Problems and 5 Surprising Steps to Cure It | eBook [EPUB, PDF]

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नए साल पर कई नियम बदलने वाले है इसमें यूपीआई आईडी भी अहम है।बताया जा रहा है कि  नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया एनपीसीआई (NPCI) ने सात  नवंबर को एक सर्कुलर जारी किया था, जिसमें पेमेंट ऐप्स और बैंकों से उन यूपीआई आईडी और नंबर्स को एक्टिव करने को कहा था, जो एक साल से बंद पड़े हैं। बैंकों को 31 दिसंबर तक इस सर्कुलर का पालन करना होगा। बताया जा रहा है कि NPCI का यह फैसला यूपीआई ट्रांजैक्शन के और भी ज्याद सेफ बनाना है। इस कदम से कई गलत ट्रांजैक्शन पर भी रोक लग सकती है। इस निर्देश के आने के बाद अब सभी ऐप्स और बैंक एक साल से बिना लेनदेन वाले यूपीआई आईडी और उससे जुड़े मोबाइल नंबर को वैरिफाई कर उनकी आईडी बंद करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Voices from S-21: Terror and History in Pol Pot's Secret Prison : [E-Book PDF]

गौरतलब है कि कई बार ऐसा होता है कि लोग अपना मोबाइल नंबर बदलते और उससे जुड़ी यूपीआईडी को बंद नहीं करते हैं। यह नंबर किसी और को मिल जाता है और यूपीआईडी वहां एक्टिवेटेड ही रहती है। ऐसे में उस नंबर पर अगर किसी ने पैसे भेजे तो वह उस इंसान को मिलेंगे जिसके पास अब वह नंबर है। बता दें, इनएक्टिव यूपीआई आईडी की मदद से पैसे रिसीव किया जा सकता है। ऐसे में अगर इन यूपीआई ऐप नंबर्स और आईडी को नेटवर्क से हटा दिया जाता है तो किसी प्रकार का कोई लेनदेन हीं हो पाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Le Rapport de Brodie : [EPUB-PDF]
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top