Connect with us

उत्तराखंडः इन आइपीएस अधिकारियों को आइजी पद पर मिली पदोन्नति…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः इन आइपीएस अधिकारियों को आइजी पद पर मिली पदोन्नति…

उत्तराखंड में पुलिस विभाग से जुड़ी बड़ी खबर आ  रही है। बताया जा रहा है कि शासन ने गुरुवार को 2006 बैच के चार आइपीएस को आइजी पद पर पदोन्नति दे दी। गृह विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं 2010 बैच के आइपीएस अधिकारी पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह को एक जनवरी से डीआइजी पद पर पदोन्नति प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। जल्द ही नए आईजी और डीआईजी मिल जाएंगे। आइए जानते है किसको मिली पदोन्नति…

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय ब्रिक्स अकादमिक मिड-टर्म सम्मेलन…

मिली जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिकारियों की डीपीसी की गई थी। भारतीय पुलिस सेवा के कई अधिकारी लंबे समय से डीपीसी का इंतजार कर रहे थे, जिसको आखिरकार देहरादून सचिवालय में संपन्न करा दिया गया था।  बताया जा रहा है कि डीपीसी में वर्ष 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी पुलिस उप महानिरीक्षक स्वीटी अग्रवाल, अरुण मोहन जोशी, अनंत शंकर ताकवाले को डीपीसी दी गई थी। अब इनके पदोन्नति के आदेश जारी किए गए है।  ये चारों आइपीएस एक जनवरी 2024 से आइजी बन जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  छवि धूमिल करने की साजिश: अरविंद पांडेय…

बताया जा रहा है कि बैठक में स्वीटी अग्रवाल के प्रतिनियुक्ति पर होने के कारण उन्हें परफॉर्मा पदोन्नति प्रदान करने का निर्णय लिया गया था। वहीं वर्ष 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह को 1 जनवरी 2024 से पुलिस उप महानिरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान करने का निर्णय लिया गया था ।जबिक वर्ष 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार तथा धीरेंद्र गुंज्याल को दिनांक 01 जनवरी 2024 से सेलेक्शन ग्रेड प्रदान करने का निर्णय लिया गया। सभी पदोन्नति दिनांक 1 जनवरी 2024 से लागू होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी ने शैलदीदी का लिया आशीर्वाद
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top