Connect with us

देहरादून में चार साल के मासूम को बाघ ने बनाया अपना शिकार, क्षेत्र में दहशत…

उत्तराखंड

देहरादून में चार साल के मासूम को बाघ ने बनाया अपना शिकार, क्षेत्र में दहशत…

Dehradun News: उत्तराखंड में जंगली जानवरों का आतंक थम नहीं रहा है। भीमताल के बाद अब देहरादून में भी बाघ का कहर देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि देहरादून के राजपुर क्षेत्र में एक बाघ घर के आंगन से चार साल के मासूम को उठा ले गया। बच्चे का शव आज सुबह क्षत-विक्षत हालात में मिला है। जिससे क्षेत्र में दहशत के साथ ही आक्रोश है तो वहीं परिजनों का बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम की प्रेरणा से 4 हजार किमी साइकिल चला चुके नवीन, नड्डा ने बढ़ाया हौसला..

मिली जानकारी के अनुसार राजपुर क्षेत्र में अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी से आगे सिंगली गांव से एक चार साल के बच्चे को बाघ उठाकर ले गया। बच्चे को बाघ के ले जाने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस व ग्रामीण देर रात तक कांबिंग करते रहे, लेकिन बच्चे का पता नहीं लग पाया।

यह भी पढ़ें 👉  सनातन संस्कृति त्याग और परमार्थ की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री धामी

जिसके बाद आज  बुधवार की सुबह पुलिस ने मासूम का शव जंगल से बरामद कर लिया गया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान आयांश पुत्र  अरुण सिंह निवासी ग्राम सिंगली उम्र 4 वर्ष के रूप मे हुई है। मासूम की मौत से इलाके में गुस्सा व दहशत है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण बाघ को पकड़ने की मांग कर रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने जाखन पहुंचकर खुद परखी जन शिकायत, लापरवाही पर जताई नाराजगी…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top