Connect with us

प्रदेश में शराब के दामों में हो सकती है बढ़ोतरी, आबकारी विभाग कर रहा ये तैयारी…

उत्तराखंड

प्रदेश में शराब के दामों में हो सकती है बढ़ोतरी, आबकारी विभाग कर रहा ये तैयारी…

नया साल आने को है। 2024 अपने साथ जाम छलकाने वालों के लिए एक बुरी खबर लेकर आ सकता है. उत्तराखंड में शराब के शौकीनों को अब जाम छलकाने के लिए अधिक पैसे खर्च करने होंगे। बताया जा रहा है कि प्रदेश में इस वर्ष शराब के दामों में बढ़ोतरी हो सकती है। उत्तर प्रदेश की तर्ज पर यहां भी शराब की कीमत में 10 प्रतिशत तक वृद्धि की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  हिन्दुस्तान शिखर समागम-उत्तराखण्ड 2026 में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां…

मिली जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग यूपी की तर्ज पर बदलाव की तैयारी कर रहा है। बताया जा रहा है कि आबकारी नीति में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए नए प्रावधान करने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही राजस्व लक्ष्य 4500 करोड़ से अधिक रखा जा सकता है। इस वित्तीय वर्ष में आबकारी विभाग को 4000 करोड़ रुपये का राजस्व लक्ष्य दिया गया है।आबकारी राजस्व पूर्ति का सबसे बड़ा जरिया दुकानों की नीलामी और शराब की बिक्री है।  नए वित्तीय वर्ष में सरकार की ओर से जो भी राजस्व लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा, उसे प्राप्त करने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  दूर होगा जाम का झाम 11 नए स्थानों पर जल्द मिलेगी पार्किंग सुविधा, 1082 वाहनों की क्षमता…

गौरतलब है कि गत वर्ष प्रदेश सरकार ने शराब के दामों में 20 प्रतिशत तक कमी की थी। इसका कारण यह बताया गया कि उत्तराखंड की तुलना में हिमाचल प्रदेश में समान ब्रांड की शराब काफी सस्ते दरों पर मिल रही है। इस कारण शराब की सबसे अधिक तस्करी, हिमाचल, चंडीगढ़ और हरियाणा से हो रही है। शराब की कीमतों में हुए बदलाव से फायदा यह हुआ कि शराब तस्करी पर थोड़ा असर पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के 168 सरकारी विद्यालयों में डिजिटल क्रांति, 884 स्मार्ट टीवी इंस्टालेशन शुरू…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top