Connect with us

उत्तराखंड में मंगल के दिन अमंगल, सुबह-सुबह दर्दनाक हादसे में पांच की मौत, तीन गंभीर घायल…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में मंगल के दिन अमंगल, सुबह-सुबह दर्दनाक हादसे में पांच की मौत, तीन गंभीर घायल…

उत्तराखंड से बड़े हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि रुड़की में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में भरभरा कर ईंट भट्टे की दीवार अचानक गिर गई। हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर मलबे के नीचे दब गए। बताया जा रहा है कि पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन गंभीर घायल हो गए है।

मिली जानकारी के अनसार हादसा मंगलौर कोतवाली के लहबोली गांव में हुआ है। बताया जा रहा है कि लहबोली गांव में सवानी ब्रिक फील्ड है। यहां पर करीब सौ से अधिक श्रमिक काम कर रहे थे। इस समय भट्टे पर कच्ची ईंटों की भराई का काम चल रहा है। घोड़ा बुग्गी से श्रमिक ईंटों को भट्ठे के अंदर ले जाकर उनकी दीवार बना रहे थे। इसी बीच कच्ची ईंटों की दीवार भरभराकर गिर गई। जिससे बड़ी संख्या में श्रमिक ईटों के नीचे दब गए। घटना से पूरे इलाके में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट के 15 अहम फैसले…

बताया जा रहा है कि मजदूर ईंट भट्ठे में कच्ची ईंटों को पकाने के लिए उनकी दीवार बना रहे थे कि पांच श्रमिकों की दीवार के गिरने से मौत हो गई, जबकि कई श्रमिक घायल हो गए। जिसमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। आनन-फानन में अन्य श्रमिक मौके की ओर दौड़ पड़े। जेसीबी एवं हाथों से ईंटों को हटाकर निकालने की कोशिश की गई। अब तक पांच शव बाहर निकाले जा चुके हैं। जबकि तीन मजदूरों की हालत गंभीर बनी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

वहीं मृतकों की पहचान मुकुल निवासी उदलहेड़ी थाना मंगलौर, साबिर निवासी मिमनाला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश, अंकित निवासी उदलहेड़ी, बाबूराम निवासी लहबोली थाना मंगलौर एवं जग्गी निवासी ग्राम पिनना जिला मुजफ्फरनगर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायलों की पहचान आशु, समीर के रूप में हुई है। इनमें से तीन मजदूर लहबोली गांव, एक मजदूर मुजफ्फरनगर और अन्य स्थानीय गांव के थे।

यह भी पढ़ें 👉  शीतकालीन पर्यटन को नई गति: बागेश्वर को प्रमुख टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में जिला प्रशासन की व्यापक कार्ययोजना
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top