Connect with us

उत्तराखंड में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेता अधिकारी गिरफ्तार…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेता अधिकारी गिरफ्तार…

उत्तराखंड में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई की है। जीरो टोलरेंस को कारगर करने के लिए एक और भ्रष्ट अधिकारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि विजिलेंस ने रामनगर में आरटीओ कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त से पूछताछ जारी है। वहीं निदेशक सतर्कता द्वारा ट्रैप टीम को नकद पुरुस्कार की घोषणा की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  Specials : Kindle Ebook

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आर0टी0ओ0 कार्यालय रामनगर के प्रशासनिक अधिकारी को रू0 2200/- रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता सैक्टर हल्द्वानी में शिकायत की गयी कि आर0टी0ओ0 कार्यालय रामनगर के प्रशासनिक अधिकारी ललित मोहन आर्या द्वारा ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन कराने की एवज में प्रति फाईल 2200/- की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, तथा भ्रष्ट सरकारी कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता था। उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर हल्द्वानी द्वारा गोपनीय जाँच किये जाने पर प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  The Rosie Project - eBook [PDF, EPUB]

बताया जा रहा है कि नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज दिनाक 22.12.2023 को अभियुक्त ललित मोहन आर्या, प्रशासनिक अधिकारी, आर0टी0ओ0 कार्यालय रामनगर को शिकायतकर्ता से रू0 2200/- रिश्वत ग्रहण करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से पूछताछ जारी है। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा ।

यह भी पढ़ें 👉  नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top