Connect with us

उत्तराखंड में एक बार फिर बदलने वाला है मौसम का मिजाज , अलर्ट जारी…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में एक बार फिर बदलने वाला है मौसम का मिजाज , अलर्ट जारी…

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। बताया जा रहा है कि मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश -बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। 23 दिसंबर से प्रदेश के कई जिलों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। तो वहीं इससे पहले शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है। ऐसे में आमजन से सेहत का ख्याल रखने और सावधानी बरतने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री की प्राथमिकता बना कार्लीगाड़ पुनर्वास, 15 दिनों में मलबा हटाने और पुनर्वास कार्य पूरा करने का लक्ष्य…

मिली जानकारी के अनुसार राज्य मौसम विभाग ने 23 दिसंबर से एक बार फिर मौसम के बदलने की संभावना जताई है। बताया जा रहा है कि मौसम विभाग ने 23 दिसंबर को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के साथ ही  3000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थान में बर्फबारी बरसात होने की संभावना जताई गई है। क्रिसमस और नए साल पर भी प्रदेश में बर्फबारी हो सकती है। जिससे पर्यटकों को लुत्फ आ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर–बनबसा विद्युत परियोजना को मिली रफ्तार, ₹3 करोड़ जारी…

मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के तराई क्षेत्र में 20 दिसंबर को हरिद्वार तथा उधमसिंह नगर जनपदों में सुबह के समय उथले से मध्यम कोहरा होने की संभावना है। वहीं पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत तथा नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं पाला गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि कुमाऊँ मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में पाला गिरने से फसलों को नुकसान हो सकता है जिसको देखते हुए एतिहात बरतने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top