Connect with us

युवा हो जाएं तैयार, प्रशासन कर रहा इस भर्ती की तैयारी…

उत्तराखंड

युवा हो जाएं तैयार, प्रशासन कर रहा इस भर्ती की तैयारी…

Sarkari Jobs: उत्तराखंड में युवाओं के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि पुलिस के 327 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। भर्ती के लिए पुलिस मुख्यालय की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को कार्मिक के साथ ही वित्त और गृह विभाग ने अपनी मंजूरी दे दी है। आगामी कैबिनेट में इस प्रस्ताव को रखा जा सकता है। बैठक में भर्ती प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लग सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छता व्यवस्था में जनता की भागीदारी बढ़ेगी, समस्याओं की फोटो और लोकेशन सोशल मीडिया पर करें टैग: डीएम

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय ने नए थाने, चौकी खुलने के बाद शासन को 327 पदों में 27 पद हेड कांस्टेबल, 234 पद कांस्टेबल, छह पद कांस्टेबल ड्राइवर, 27 पद फोर्थ का प्रस्ताव शासन को भेजा था। लेकिन अभी तक पुलिस मुख्यालय का प्रस्ताव कार्मिक, वित्त और गृह विभाग में अटका पड़ा हुआ था।  रिपोर्टस की मानें तो अब मुख्यालय के प्रस्ताव को कार्मिक विभाग के साथ ही वित्त और गृह विभाग की भी मंजूरी मिल गई है। जल्द ही ये प्रस्ताव कैबिनेट में भेजा जाएगा। जिसके बाद इन पदों पर भर्ती की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…

बताया जा रहा है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत और युवाओं को रोजगार देने के लिए पुलिस विभाग में जल्द 250 दारोगा की भर्ती होगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में की थी।

यह भी पढ़ें 👉  रिस्पना नदी को नया जीवन देने की तैयारी, सफाई और पुनरुद्धार अभियान तेज…

 

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top