Connect with us

मालवाहक और सवारी वाहनों को लेकर कैबिनेट में आ सकता है ये प्रस्ताव, विभाग बना रहा नया फार्मूला…

उत्तराखंड

मालवाहक और सवारी वाहनों को लेकर कैबिनेट में आ सकता है ये प्रस्ताव, विभाग बना रहा नया फार्मूला…

उत्तराखंड में धामी सरकार बड़ा फैसला ले सकती है बताया जा रहा है आगामी कैबिनेट बैठक में मालवाहक और सवारी वाहनों के टैक्स को लेकर बड़ा प्रस्ताव पास हो सकता है। परिवहन विभाग इसका प्रस्ताव तैयार कर रहा है। इस प्रस्ताव में मालवाहक और सवारी वाहनों के हर साल टैक्स बढ़ाने को लेकर फैसला लिया जा सकता है। जिसके बाद प्रदेश में ये नई व्यवस्था लागू हो जाएगी। इससे करीब पांच प्रतिशत टैक्स हर साल बढ़ जाएगा। आइए जानते है क्या बन रही है योजना….

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार परिवहन विभाग हर साल निजी बस, रोडवेज, ऑटो, विक्रम समेत तमाम सवारी वाहनों का किराया व भारी वाहनों का मालभाड़ा संशोधन के लिए  फार्मूला तैयार कर रहा है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में अभी तक वाहनों का टैक्स संशोधन का कोई फार्मूला तय नहीं है। कई-कई साल तक मालवाहक और सवारी वाहनों का टैक्स नहीं बढ़ पाता। इसके बाद जब कई साल के अंतराल में टैक्स बढ़ता है, तो यह वाहन मालिकों और जनता की जेब पर बोझ बढ़ाता है। कई साल से वाहनों के टैक्स की दरों में संशोधन नहीं हुआ है। ऐसे में अब हर साल टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव लाया जा रहा है कि जिससे आम जन पर बोझ बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने रखा विकसित उत्तराखंड का विजन…

बताया जा रहा है कि  उप परिवहन आयुक्त राजीव मेहरा की अध्यक्षता में बनी समिति इसका फार्मूला तैयार कर रही है। यह प्रस्ताव राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक में लाया जाएगा। निजी वाहनों का टैक्स उनकी कीमत के हिसाब से होता है, जिसमें उस हिसाब से ही बढ़ोतरी होती है, लेकिन मालवाहक वाहनों का टैक्स वजन के हिसाब से और सवारी वाहनों का टैक्स उनके हिसाब से होता है। जिससे पास होने के बाद ही ये लागू होगा। पूर्व में एक बार ये प्रस्ताव राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक में आया था, जिसमें कुछ संशोधन को कहा गया था। अब विभाग एक ऐसा फार्मूला तैयार कर रहा है, जिससे हर साल पांच प्रतिशत की टैक्स बढ़ोतरी हो जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र सीएम धामी बोले-यह जनसेवा का संकल्प…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top